---विज्ञापन---

ज्योतिष

16 जुलाई को लग सकता है इन 5 राशियों को झटका, रहें सतर्क

Daily Horoscope: 16 जुलाई 2025 का दिन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इन राशि वालों के इस दिन काफी संभलकर चलना होगा। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए 16 जुलाई का दिन अच्छा नहीं रहेगा और इसके लिए क्या उपाय करें?

Daily Horoscope: 16 जुलाई 2025 को पंचांग के अनुसार, दिन की शुरुआत षष्ठी तिथि से होगी, जो शाम 9:01 बजे तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। नक्षत्र की बात करें तो पूर्वभाद्रपद नक्षत्र सुबह 5:46 बजे तक रहेगा, फिर उत्तरभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा। शोभन योग सुबह 11:57 बजे तक रहेगा, जिसके बाद अतिगण्ड योग शुरू हो जाएगा। सुबह 9:52 बजे तक गर करण रहेगा, फिर वणिज करण शुरू होगा, जो रात 9:01 बजे तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण (भद्रा) शुरू होगा।

ग्रहों की स्थिति में शनि और चंद्रमा आपको मीना राशि में बैठे मिलेंगे। इससे विष योग बनेगा। शुक्र वृषभ राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। सूर्य शाम 5:40 बजे मिथुन से कर्क राशि में गोचर करेंगे और बुध के साथ बुधादित्य योग बनाएंगे। मंगल और केतु की युति सिंह राशि में रहेगी, जबकि राहु कुंभ राशि में विराजमान होंगे। ग्रहों और नक्षत्रों की इस स्थिति से कुछ राशि वालों को भारी नुकसान होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह दिन अच्छा नहीं रहेगा और दिन को शुभ बनाने के लिए क्या उपाय करें?

---विज्ञापन---

मेष राशि

सूर्य का कर्क राशि में गोचर का प्रभाव मेष राशि के चतुर्थ भाव पर पड़ने से घरेलू जीवन, माता के स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्रभावित होगी। मंगल और केतु की युति पंचम भाव में होने से लव रिलेशनशिप्स, संतान और क्रिएटिव कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। अतिगण्ड योग और विष्टि करण के कारण रात में तनाव बढ़ सकता है। मेष राशि वाले इस दिन धैर्य रखें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

उपाय: तांबे के लोटे जल लेकर उसमें लाल फूल डालकर सुबह सूर्य को अर्पित करें।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

सूर्य का गोचर मिथुन राशि के द्वितीय भाव को प्रभावित करेगा। इससे धन, वाणी और पारिवारिक रिश्तों पर असर नकारात्मक असर पड़ सकता है। मिथुन राशि में गुरु की उपस्थिति निर्णय लेने में मदद करेगी, लेकिन दशम भाव में चंद्रमा और शनि की युति करियर और कार्यस्थल पर दबाव बढ़ा सकती है। अतिगण्ड योग के कारण गलत निर्णय लेने की संभावना रहेगी। इस दिन वाणी पर संयम रखना जरूरी है।

उपाय: भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 21 बार जाप करें।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

मंगल और केतु की युति आपके प्रथम भाव में होने से स्वास्थ्य, स्वभाव और आत्मविश्वास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सूर्य का गोचर आपके बारहवें भाव को प्रभावित करेगा, जिससे खर्चे बढ़ने के साथ ही मानसिक तनाव हो सकता है। विष्टि करण के प्रभाव से रात में जोखिम भरे कार्यों से बचें। सिंह राशि वालों को इस दिन क्रोध और जल्दबाजी से बचना होगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाएं।

---विज्ञापन---

धनु राशि

सूर्य का गोचर धनु राशि के अष्टम भाव में होगा, जो अचानक परेशानियां, स्वास्थ्य समस्याएं या अप्रत्याशित घटनाएं ला सकता है। चंद्रमा और शनि की युति चतुर्थ भाव में घरेलू सुख और माता के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। अतिगण्ड योग और विष्टि करण के कारण इस दिन जोखिम भरे कार्यों से बचना चाहिए।

उपाय: सुबह आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

---विज्ञापन---

मीन राशि

चंद्रमा और शनि की युति मीन राशि के प्रथम भाव में विष योग बनाएगी, जिससे मानसिक तनाव, स्वास्थ्य समस्याएं और भावनात्मक अस्थिरता हो सकती है। सूर्य का गोचर पंचम भाव को प्रभावित करेगा, जिससे प्रेम, संतान और रचनात्मक कार्यों में दिक्कत आ सकती है। पूर्वभाद्रपद नक्षत्र के उग्र स्वभाव के कारण सुबह तक अशांति रह सकती है। मीन राशि वालों को इस दिन शांत रहना होगा।

उपाय: 108 बार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- भारी मुसीबतों का सामना कर सकती हैं ये 5 राशियां, सूर्य के कर्क में प्रवेश से होगा नुकसान

---विज्ञापन---
First published on: Jul 15, 2025 09:42 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola