हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: 10 जून रहेगा इन 5 राशियों के लिए गोल्डन डे, पढ़ें ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगलवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 10 जून ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? यह आप अपने राशिफल से जान सकते हैं। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आकलन किया जाता है। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

विज्ञापन
आज का राशिफल Credit- GfX

Aaj Ka Rashifal:हिंदू पंचांग के अनुसार, 10 जून 2025 को चतुर्दशी तिथि सुबह 11:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू होगी। अनुराधा नक्षत्र शाम 6:02 बजे तक रहेगा, फिर ज्येष्ठा नक्षत्र लगेगा। सिद्ध योग दोपहर 1:45 बजे तक रहेगा, इसके बाद साध्य योग शुरू होगा। वणिज करण सुबह 11:35 बजे तक रहेगा, फिर विष्टि करण (भद्रा) शुरू होगा। राहु काल दोपहर 3:00 बजे से 4:45 बजे तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो शुक्र मेष में, सूर्य वृषभ में, बुध और शुक्र मिथुन में, मंगल-केतु की युति सिंह में, चंद्रमा वृश्चिक में, राहु कुंभ में, और शनि मीन में रहेंगे। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में जानते हैं कि यह मंगलवार आपके लिए कैसा रहेगा और इसे शुभ बनाने के लिए क्या करें?

मेष राशि

राजनीतिक या सामाजिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। संतान के दायित्व पूरे होंगे। गट फीलिंग आपको धार्मिक कामों की ओर ले जाएगी। पिता या सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

विज्ञापन

उपाय: सुबह बंदरों को गुड़-चना या केले खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ का 21 बार जाप करें।

वृषभ राशि

काम के क्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा सुखद रहेगी। किसी सीनियर या अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान या पढ़ाई से जुड़ी चिंता रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

विज्ञापन

उपाय: सुबह सूर्य को हल्दी और चावल मिला जल अर्पित करें। गाय को चार रोटी और गुड़ खिलाएं।

मिथुन राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें। रिश्तों में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलेगा। परिवार के बड़ों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

विज्ञापन

उपाय: बंदरों को गुड़-चना या केले खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ का 21 बार जाप करें। किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।

कर्क राशि

पारिवारिक प्रयास सफल होंगे। रिश्तों में नजदीकी आएगी। व्यावसायिक साख बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। पिता या सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। मित्रों से मदद मिलेगी।

विज्ञापन

उपाय: सुबह मंगल के बीज मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ का 21 बार जाप करें। सूर्य को हल्दी-चावल मिला जल अर्पित करें।

सिंह राशि

व्यावसायिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। बुद्धि से किए गए काम पूरे होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक सफलता मिलेगी। सेहत के प्रति सतर्क रहें।

विज्ञापन

उपाय: सुबह गाय को चार रोटी में गुड़ डालकर खिलाएं।

कन्या राशि

सेहत का ध्यान रखें। पढ़ाई या प्रतियोगिता में कठिनाई हो सकती है। उपहार या सम्मान मिल सकता है। महिलाओं से ज्यादा बहस से बचें।

विज्ञापन

उपाय: मंगल के बीज मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ का 21 बार जाप करें। किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।

तुला राशि

शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश और कीर्ति बढ़ेगी। पढ़ाई या प्रतियोगिता में मेहनत रंग लाएगी।

विज्ञापन

उपाय: किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि

सकारात्मक प्रयास फल देंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन का सहयोग मिलेगा। लोग आपके स्वभाव से आकर्षित होंगे। रिश्तों में नजदीकी आएगी।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ का 21 बार जाप करें।

धनु राशि

किसी काम के पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे। संतान के दायित्व पूरे होंगे। ससुराल से सहयोग मिलेगा।

उपाय: गाय को हल्दी लगी चार आटे की लोई खिलाएं।

मकर राशि

आर्थिक प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। रोग या विरोधी तनाव दे सकते हैं। रिश्तों में धैर्य रखें।

उपाय: किसी घायल कुत्ते की सेवा करें। कुत्तों को रोटी खिलाएं।

कुंभ राशि

सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। भाई-बहन या पिता से मतभेद हो सकते हैं। गाड़ी सावधानी से चलाएं।

उपाय: किसी घायल कुत्ते की सेवा करें। शनि के बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का 21 बार जाप करें।

मीन राशि

सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे। पढ़ाई या प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

उपाय: स्नान के पानी में चुटकीभर हल्दी डालें। बृहस्पति के बीज मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का 21 बार जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 10 जून बन सकता है इन 4 राशियां का बैड डे, बरतें पूरी सतर्कता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola