Aaj Ka Rashifal: आज गुरु पूर्णिमा तिथि के साथ पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इंद्र योग रात 9:38 बजे तक रहेगा, इसके बाद वैधृति योग शुरू होगा। विष्टि करण दोपहर 1:55 तक रहेगा, फिर बव करण लगेगा। चंद्रमा धनु राशि में, राहु कुंभ में, शुक्र वृषभ में, सूर्य और गुरु मिथुन में, बुध कर्क में, मंगल और केतु सिंह में, तथा शनि मीन राशि में रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
मेष राशि
नए लोगों से संपर्क बनेंगे। जीवनशैली में बदलाव से लोग आश्चर्यचकित होंगे। आय के नए स्रोत मिलेंगे, लेकिन भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। बकाया राशि वसूल होगी और कारोबार में नए अनुबंध होंगे।
वृषभ राशि
अपनी सूझबूझ से रुके काम पूरे करेंगे। यश और सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में सुधार होगा और नई योजनाएं बनेंगी। निवेश के लिए दिन शुभ है, लेकिन गलत संगति से बचें।
मिथुन राशि
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यवहार में नरमी रखें। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। यात्रा सफल होगी और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सरकारी बाधाएं दूर होंगी। विवाद से बचें।
ये भी पढ़ें-आज खुलेगा इन 5 राशियों का नसीब, खूब होगा प्रॉफिट
कर्क राशि
वाकपटुता से कार्यस्थल पर सबका दिल जीतेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निवेश में सावधानी बरतें, नुकसान संभव है। मानसिक तनाव हो सकता है, धैर्य रखें।
सिंह राशि
अपनी आदतों में सुधार लाएं, अपमान से बचें। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। सरकारी सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
व्यवसाय में मेहनत रंग लाएगी। उत्साह बढ़ेगा और सुख-सुविधाएं मिलेंगी। शत्रु परास्त होंगे। शारीरिक पीड़ा संभव है। यात्रा सुखद होगी और आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
तुला राशि
जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ समाचार मिलेंगे और आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी से सावधान रहें। निवेश के लिए दिन अच्छा है।
वृश्चिक राशि
क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। सरकारी परेशानी या स्वास्थ्य संबंधी चिंता रह सकती है। यात्रा से लाभ होगा। माता-पिता से संबंध मजबूत होंगे।
धनु राशि
कारोबार में प्रगति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ लेकर चलें। आर्थिक तंगी और अचानक खर्चे परेशान कर सकते हैं। कर्ज लेना पड़ सकता है। गलत संगति से बचें।
मकर राशि
संतान के कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। बकाया राशि वसूल होगी। यात्रा सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।
कुंभ राशि
पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में उन्नति होगी। धन लाभ के पूरे योग बन रहे हैं। आप आज के दिन कोई नया मकान या दुकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी।
मीन राशि
सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जिद छोड़कर परिजनों की सलाह मानें। घर की साफ-सफाई में समय बीतेगा। अकारण तनाव से बचें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-10 जुलाई को बड़ा धोखा खा सकती हैं ये 5 राशियां, बरतें सावधानी
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
10 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines