Chandra Nakshatra Transit 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, जो स्त्री, भावना और मन के नियंत्रण ग्रह हैं। चंद्र देव मात्र सवा दो दिन में राशि परिवर्तन और एक दिन में नक्षत्र गोचर करते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि चंद्र के राशि परिवर्तन का जितना गहरा प्रभाव देश-दुनिया पर पड़ता है, उतना ही असर नक्षत्र गोचर का भी 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलता है।
वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, आज यानी 26 जनवरी 2025 को चंद्र ने नक्षत्र परिवर्तन किया है, जिसका मिलाजुला असर 12 राशियों की आर्थिक स्थिति, करियर, सेहत, लव लाइफ और पारिवारिक जीवन पर होगा। आइए जानते हैं इस बार चंद्र की चाल में बदलाव आने से किन तीन राशियों का भाग्य चमक सकता है।
किस समय हुआ चंद्र का नक्षत्र परिवर्तन?
पंचांग के अनुसार, आज यानी 26 जनवरी 2025 को सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर चंद्र ने मूल नक्षत्र में प्रवेश किया है। इससे पहले वो ज्येष्ठा नक्षत्र में मौजूद थे। बता दें कि मूल नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में 19वां स्थान प्राप्त है, जिसके चारों चरण धनु राशि में आते हैं। इसके अलावा मूल नक्षत्र को केतु स्वामी का ग्रह माना जाता है, जो अध्यात्म, मोक्ष, वैराग्य और तांत्रिक आदि के कारक ग्रह हैं।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन जन्मतिथि वालों की होती है लव मैरिज! जानें क्या कहता है अंक शास्त्र
चंद्र का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्र गोचर शुभ रहेगा। धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे। कारोबारियों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापारियों को नए प्रोजेक्ट से लाभ होगा। साझेदारी में बिजनेस करने के लिए ये समय शुभ है। परिवार में सुख-शांति और खुशियां कायम रहेंगी। जिन लोगों की उम्र 50 से अधिक है, उनका स्वास्थ्य बदलते मौसम में सामान्य रहेगा।
कर्क राशि
मेष राशि के अलावा कर्क राशि के करियर पर भी चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। बिजनेस पार्टनर संग विवाद चल रहे हैं, तो वो समाप्त होंगे। लंबे समय से किसी संपत्ति को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। शेयर बाजार, रियल एस्टेट या किसी अन्य बड़ी जगह निवेश किया है, तो उससे मोटा मुनाफा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव कम होगा और रिश्तों में गहराई आएगी।
धनु राशि
आज चंद्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से धनु राशि का सोया हुआ भाग्य चमक सकता है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है या दुकान है, उनकी संपत्ति में वृद्धि होगी। कार खरीदने का योग धनु राशि के जातकों की कुंडली में बन रहा है। शादीशुदा कपल के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा और संबंधों में निकटता आएगी। सेहत के लिहाज से आने वाला समय ठीक रहेगा।
ये भी पढ़ें- Chandra Shani Yuti: 2025 में चंद्र-शनि की युति से ये 3 राशियां रहें सतर्क, पैसों की कमी से जीना होगा मुहाल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines