हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chandra Ketu Yuti: होली पर बढ़ेंगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, कन्या राशि में बनेगा 'ग्रहण योग'

Chandra Ketu Yuti: इस साल होली के दिन साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, कन्या राशि में चंद्रमा और केतु की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा, जो 3 राशियों के लिए कई चुनौतियां और मुश्किलें खड़ी करेगा। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Chandra Ketu Yuti: चंद्र ग्रहण एक विशेष खगोलीय घटना है, जिसका ज्योतिष शास्त्र में बहुत अधिक महत्व है। इसकी वजह है चंद्रमा का इस घटना में शामिल होना, जो मनुष्य के मन, मस्तिष्क और विचार को नियंत्रित करते हैं। ग्रहण लगने से चंद्रमा दूषित और पीड़ित हो जाते हैं, जिसके कारण मन, मस्तिष्क और विचार पर नेगेटिव प्रभाव बढ़ जाता है। जाहिर है कि इसका असर मनुष्य एक हर काम पर पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्रवार 14 मार्च, 2025 को दोपहर में 12 बजकर 56 मिनट पर चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। उनकी युति यहां पहले से विराजमान छाया ग्रह केतु से होगी। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और केतु के मिलन को अच्छा नहीं माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों के ग्रहों की युति को ग्रहण योग नाम दिया गया है। बता दें कि राहु और केतु ही वे दो ग्रह हैं, जो ग्रहण के लिए जिम्मेदार होते हैं।

चंद्र-केतु युति का राशियों पर असर

ग्रहण योग एक ज्योतिषीय संयोजन है जो कुंडली में विशिष्ट ग्रहों की स्थिति के कारण बनता है, जैसा कि 14 मार्च को कन्या राशि में चंद्र गोचर के बाद केतु से युति होने के कारण बन रहा है। यह योग जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है, जैसे कि शत्रु, रोग, आर्थिक समस्याएं और कानूनी मुकदमे। चंद्र-केतु युति के नेगेटिव असर से 3 राशियों को कई चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, ये 2 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Lohe ka Challa: लोहे की अंगूठी पहनना किसके लिए अशुभ और शुभ, किस ऊंगली में धारण करने से होता है लाभ?

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के जीवन में व्यय और नुकसान से परेशानियां बढ़ेंगी। आर्थिक नुकसान की संभावना है। मानसिक तनाव और चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य समस्याएं, विशेष रूप से सिरदर्द और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में असहयोग और विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विलंब और असफलताएं आ सकती हैं। आप अकेलेपन का शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए इस ग्रह योग से शत्रु, रोग और कर्ज में बढ़ोतरी होने के दुर्योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याएं, विशेष रूप से पेट और लीवर से जुड़ी, उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में अस्थिरता आ सकती है। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है और वे आप पर हावी हो सकते हैं। कानूनी मामलों में उलझने की आशंका है। पाचन तंत्र, त्वचा और नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मीन राशि

कन्या राशि ग्रहण योग बनने से मीन राशि के जातकों के संबंधों और साझेदारी से जुड़े काम पर नेगेटिव असर होने की आशंका है। वैवाहिक और प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। व्यापारिक साझेदारी में मतभेद और विवाद हो सकते हैं। आर्थिक नुकसान की संभावना है। मानसिक अशांति और भ्रम की स्थिति बन सकती है। इससे आपको निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है।

विज्ञापन

अन्य राशियों पर प्रभाव

कर्क, वृश्चिक और मकर राशि पर चंद्र-केतु युति के बने ग्रहण योग का मध्यम प्रभाव पड़ेगा। इन्हें स्वास्थ्य और वित्तीय मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। वहीं, मेष, सिंह और कुंभ राशि पर इस युति का कम प्रभाव पड़ेगा, लेकिन फिर भी मानसिक स्थिरता बनाए रखने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Holi 2025: होली से पहले घर में रख दें ये 5 चीजें, घर से कभी नहीं जाएंगी मां लक्ष्मी!

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Most Romantic Zodiac Signs: डेटिंग के लिए ये 5 राशियां होती हैं सबसे रोमांटिक, इनसे जुड़ने के लिए तरसते हैं लोग!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola