Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Chandra Gochar 2026 Rashifal: वृश्चिक में चंद्र गोचर से बढ़ेगा इन 3 राशियों का तनाव, वैलेंटाइन वीक हो सकता है खराब

2026 Chandra Gochar In Vrishchik Rashi: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह को एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, जो कि 10 फरवरी 2026 को वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं. चंद्र का ये गोचर अपनी नीच राशि वृश्चिक में हो रहा है, जो कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा. यहां पर आप जान सकते हैं कि वृश्चिक राशि में चंद्र गोचर से किन 3 राशि के जातकों का तनाव बढ़ेगा.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Feb 9, 2026 16:31
Chandra Gochar 2026 Rashifal
Credit- News24 Graphics

Chandra Gochar 2026 In Vrishchik Rashi: चंद्र ग्रह को नवग्रहों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है, जिनकी पूजा एक देव के रूप में भी की जाती है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह को मन, मानसिक स्थिति, सुख, वाणी, भावनाओं और शीतलता का कारक माना गया है, जिनका प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में खास महत्व है. द्रिक पंचांग क अनुसार, 10 फरवरी 2026 को सुबह करीब 1 बजे चंद्र ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, जो कि उनकी नीच राशि है.

चंद्र ग्रह का जब भी अपनी नीच राशि में गोचर होता है तो वो निर्बल हो जाते हैं, जिस कारण व्यक्ति को लाभ होने की जगह नुकसान होता है. चलिए अब जानते हैं किन 3 राशियों का वैलेंटाइन वीक (7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी 2026) चंद्र गोचर के अशुभ प्रभाव से खराब हो सकता है.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि-

10 फरवरी 2026 को होने वाला चंद्र गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा. यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपका मन भटक सकता है. इसके अलावा घर वालों से लड़ाई भी होने वाली है. खासकर, माता से आपके विचार मैच नहीं करेंगे. इस दौरान वाणी में कटुता भी आ जाएगी. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसे लेकर भी टेंशन रहने वाली है.

  • उपाय- सफेद रंग की चीजों का दान करें.

तुला राशि-

चंद्र ग्रह का अपनी नीच राशि वृश्चिक में 10 फरवरी 2026 को गोचर करना तुला राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा. कारोबारियों को कारोबार में लगातार हो रहे घाटे के कारण मानसिक तनाव रहेगा. इसके अलावा सेहत में गिरावट भी आ सकती है. खासकर, सिर दर्द से आप परेशान रहेंगे. जो लोग वैलेंटाइन वीक (14 फरवरी 2026 तक) में अपने लव पार्टनर के साथ घूमने जा रहे हैं, उनका प्लान बिगड़ सकता है.

---विज्ञापन---
  • उपाय- रात में चंद्र देव को जल अर्पित करें.

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर

कुंभ राशि-

वृषभ और तुला के अलावा कुंभ राशि वालों के लिए भी चंद्र ग्रह का अपनी नीच राशि वृश्चिक में 10 फरवरी 2026 को गोचर करना अशुभ रहेगा. जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके पार्टनर को उनकी किसी बहुत बड़ी गलती के बारे में पता चल सकता है. नौकरी कर रहे जातक कार्यस्थल पर चल रही अंदरूनी राजनीति का शिकार हो सकते हैं, जिस कारण ऑफिस का काम और मेंटल हेल्थ दोनों प्रभावित होंगे. आर्थिक निवेश करना भी इस हफ्ते आपके लिए लाभदायक नहीं रहेगा.

  • उपाय- शिव जी की पूजा करें और उन्हें सफेद चीजों का भोग लगाएं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 09, 2026 04:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.