Chandra Gochar 2025: चंद्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में मुख्य स्थान दिया गया है, जो मनोबल, माता, छाती और मन के कारक ग्रह हैं। जब भी चंद्र का गोचर होता है, तो उसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। साथ ही देश दुनिया पर भी असर देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, साल 2025 के दूसरे माह के पहले दिन चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका अशुभ प्रभाव मुख्य तीन राशियों के ऊपर पड़ेगा। चलिए जानते हैं चंद्र देव फरवरी में किन तीन राशियों की मुश्किलें बढ़ाएंगे।
किस समय बदलेगी चंद्र की चाल?
पंचांग की गणना के मुताबिक, 1 फरवरी 2025 को रात 8 बजकर 58 मिनट पर चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस बार चंद्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे, जिसका स्वामी ग्रह बृहस्पति यानी देवगुरु बृहस्पति को माना जाता है। ज्योतिष में गुरु को धन, सुख, समृद्धि और वैभव आदि का दाता भी माना गया है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: मेष से मीन तक, 12 राशियों को कब-कब शनि की साढ़ेसाती करेगी परेशान? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान!
वृषभ राशि
चंद्र गोचर से वृषभ राशि के जातकों का तनाव बढ़ सकता है। कारोबारियों के खर्चों में अचानक वृद्धि होगी, जिससे घर का बजट असंतुलित हो जाएगा। गलत जगह निवेश करने से नौकरीपेशा जातकों को धन हानि हो सकती है। उधार लेना या देना दोनों इस समय दुकानदारों के लिए सही नहीं रहेगा। कपल्स के बीच विवाद या मतभेद बढ़ सकते हैं। पुराने रोग का दर्द एक बार फिर उम्रदराज जातकों को परेशान करेगा।
तुला राशि
मन के कारक ग्रह की चाल बदलने से तुला राशि के जातकों के जीवन में हलचल होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातक कर्ज लेने से बचें, क्योंकि पैसे वापस करने में कठिनाई हो सकती है। छात्रों के करियर में ग्रोथ होने की संभावना इस समय नहीं है। फिजूलखर्ची के बढ़ने से आने वाले दिनों में कारोबारियों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी संग तालमेल बैठाने में परेशानी होगी। कोई पुरानी बीमारी का दर्द तुला राशि के जातकों को फरवरी माह में परेशान करेगा।
कुंभ राशि
वृषभ और तुला के अलावा कुंभ राशि के जातकों के ऊपर भी चंद्र गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां बढ़ेंगी। सहकर्मियों या अधिकारियों से विवाद हो सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। किसी महत्वपूर्ण डील के पूरा न होने से कारोबारियों को तगड़ा नुकसान होगा। कपल के बीच प्रेम और आपसी समझ की कमी के कारण परेशानियां उत्पन्न होंगी। थकान और कमजोरी की समस्या पूरे महीने उम्रदराज जातकों को परेशान करेगी।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: सुख-वैभव के दाता शुक्र ने किया शनि के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines