ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों यानी नवग्रह का उल्लेख किया गया है, जिसमें से एक चंद्र ग्रह भी है। चंद्र देव किसी भी राशि में मात्र सवा दो दिन तक ही मौजूद रहते हैं। इसी वजह से अन्य ग्रहों की तुलना में चंद्र गोचर का सबसे जल्दी और अधिक बार राशियों के ऊपर प्रभाव पड़ता है। जब भी चंद्र देव की चाल में बदलाव आता है तो उसका प्रभाव व्यक्ति के विचार, मन, माता से रिश्ते और भौतिक सुख आदि पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, 18 मई 2025 यानी आज प्रात: काल 12 बजकर 03 मिनट पर चंद्र देव ने धनु में से निकलकर मकर राशि में गोचर किया है। 20 मई 2025, वार मंगलवार को सुबह 7 बजकर 35 मिनट तक चंद्र देव मकर राशि में रहेंगे, जिसके बाद वो कुंभ राशि में कदम रखेंगे। कुंभ राशि के स्वामी भी चंद्र देव हैं। आज हम आपको उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों को सुबह हुए चंद्र गोचर से फायदा होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
आज सुबह हुआ चंद्र गोचर वृश्चिक राशि के जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, जिसके साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। शादीशुदा जातकों के जीवनसाथी संग मन-मुटाव चल रहे हैं तो परेशानी का समाधान निकल जाएगा। यदि किसी जरूरी काम के पूरा होने में रुकावट आ रही है तो अब सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने से बचत में भी इजाफा होगा।
- उपाय- चंद्र देव की नियमित रूप से पूजा करें।
- सावधानी- पैसे उधार देने से बचें।
- शुभ अंक- 20
- लकी रंग- पीला
मकर राशि
चंद्र ने आज सुबह मकर राशि में गोचर किया है, जिससे उन्हें लाभ होने की संभावना है। नौकरी कर रहे जातकों की कुंडली में पदोन्नति के योग हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। साथ ही खराब सेहत बढ़िया रहेगी। माता के साथ दिल की बातें करके युवाओं को अच्छा लगेगा और रिश्ते में मजबूती आएगी।
- उपाय- गरीबों को सफेद रंग की चीजों का दान करें।
- सावधानी- वाहन धीरे चलाएं।
- शुभ अंक- 12
- लकी रंग- लाल
ये भी पढ़ें- Video: 18 अक्टूबर तक कन्या राशि के धन-रोग भाव पर पड़ेगी गुरु की दृष्टि, जानें लाभ होगा या नुकसान?
कुंभ राशि
चंद्र गोचर के दौरान कुंभ राशिवालों को पुराने निवेश से लाभ होगा। यदि किसी के पास पैसे अटके हैं तो वो भी जल्द मिल जाएंगे। करियर में उन्नति के संकेत हैं। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। घरवालों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पुरानी व सुनहरी यादें ताजा होंगी।
- उपाय- हरे रंग की चीजों का दान करें।
- सावधानी- जल्दबादी में करियर से जुड़ा कोई फैसला न लें।
- शुभ अंक- 19
- लकी रंग- हरा
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: जून में शुक्र की दोहरी चाल से 3 राशियों को होगा लाभ, जानें कब-कब होगा नक्षत्र गोचर?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
7 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines