Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों के क्रम में चंद्र ग्रह को दूसरा स्थान प्राप्त है, जो व्यक्ति के मन, माता से संबंध, मानसिक स्थिति, यात्रा, सुख, जल और विचार आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य को जहां जन्म कुंडली में आत्मा का कारक माना गया है, वहीं दूसरी तरफ चंद्रमा मन के दाता हैं। जन्म कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति को देखकर व्यक्ति की मानसिक स्थिति के बारे में पता चल सकता है। जब चंद्र ग्रह किसी व्यक्ति की कुंडली में शुभ भाव में बल अवस्था में बैठे होते हैं तो उससे व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं।
द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज 14 जून 2025 को प्रात: काल 5 बजकर 37 मिनट पर चंद्र ग्रह ने धनु राशि से निकलकर मकर राशि में कदम रखा है। 16 जून 2025 को दोपहर 1 बजकर 09 मिनट तक चंद्र देव मकर राशि में ही रहेंगे। चलिए जानते हैं आज सुबह हुए चंद्र गोचर से किन तीन राशिवालों को भाग्य का साथ मिलेगा।
कर्क राशि
जन्म कुंडली में चंद्र ग्रह के बलवान होने से कर्क राशिवालों का मन स्थिर रहेगा। करियर को लेकर फोकस होंगे। लव लाइफ में परेशानियां चल रही हैं तो उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और एक के बाद एक सभी काम पूरे होते चले जाएंगे। सिरदर्द, भय और घबराहट जैसी समस्याएं परेशान नहीं करेंगी।
- शुभ उपाय- सुबह-शाम घर में घी का दीपक जलाएं।
ये भी पढ़ें- Rath Yatra 2025: जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ की है अपनी खासियत, जानें नाम, रंग, पहिए और सारथी
तुला राशि
चंद्र देव की विशेष कृपा तुला राशिवालों पर बनी रहेगी। करियर से जुड़ी किसी बात को लेकर तनाव है तो जल्द कोई समाधान मिल जाएगा। कारोबारियों के आर्थिक पक्ष को बल मिलेगा। नौकरीपेशा जातक जल्द अपने माता-पिता के नाम पर संपत्ति खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी और खराब सेहत में सुधार होगा।
- शुभ उपाय- पितरों के नाम पर दान करें।
मकर राशि
आज सुबह चंद्र का मकर राशि में गोचर हुआ है, जो उनके लिए शुभ रहेगा। युवा वर्ग मानसिक रूप से मजबूत होंगे और करियर की टेंशन खत्म होगी। इसके अलावा मां के साथ संबंध मधुर होंगे और उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार घाटे में चल रहा है तो नई योजनाओं के सफल होने से मुनाफा बढ़ेगा। पिछले साल किए गए निवेश से अब लाभ मिलना शुरू होगा।
-
- शुभ उपाय- पीपल के पेड़ की पूजा करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines