Chandra Gochar 2025: चंद्र यानी चंद्रमा पृथ्वी के लिए एक प्रकाश और ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्रोत है। चंद्रमा सूर्य के प्रकाश को परावर्तित (टकराकर वापस लौटने वाली किरण को परावर्तित किरण कहा जाता है) करके पृथ्वी को रोशन करता है। इसके अलावा जन्म कुंडली में भी चंद्र ग्रह का विशेष महत्व है। ये एक शुभ ग्रह है, जिसका 12 राशियों के मन, मानसिक स्थिति, स्वभाव, विचार और मां से गहरा संबंध है। जिन लोगों के ऊपर चंद्र देव मेहरबान होते हैं, उनके अपनी माता से संबंध अच्छे रहते हैं। साथ ही स्वभाव में नरमी आती है और मन स्थिर रहता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्र देव इस समय कन्या राशि में मौजूद हैं। 01 जुलाई को दोपहर 03 बजकर 23 मिनट पर चंद्र देव ने कन्या राशि में गोचर किया था, जहां पर वह 04 जुलाई को प्रात: काल 03 बजकर 18 मिनट तक रहेंगे। इस बीच 02 जुलाई को सुबह 11 बजकर 07 मिनट पर चंद्र देव ने हस्त नक्षत्र में गोचर किया है, जहां पर वह आज 03 जुलाई 2025 की दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक रहेंगे। चलिए जानते हैं चंद्रमा के कन्या राशि में रहते हुए हस्त नक्षत्र में गोचर करने से किन तीन राशिवालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं।
कर्क राशि
चंद्र के अधिकतर गोचर का कर्क राशिवालों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ता है क्योंकि ये चंद्र की प्रिय राशियों में से एक है। इस बार भी चंद्र के नक्षत्र गोचर से कर्क राशिवालों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने के योग हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अचानक अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। धन मिलने से आपकी एक बहुत बड़ी टेंशन कम होगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें उनका कोई दोस्त एक बार फिर प्रपोज कर सकता है। विवाहित जातकों का पड़ोसियों के साथ दो से चार दिन के लिए किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है।
- उपाय- नमक का दान करें।
- लकी दिन- सोमवार
ये भी पढ़ें- Video: ग्रहों की कृपा से इस राशिवालों का भाग्य होगा मजबूत, नौकरी-कारोबार में आएगी स्थिरता
सिंह राशि
कर्क के अलावा सिंह राशिवालों को भी चंद्र की बदली चाल से लाभ होगा। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, वो अपने काम को आगे बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। नए साझेदारों को इस समय बिजनेस में जोड़ना सही रहेगा। उनके मार्गदर्शन और समझ से आपके बिजनेस का विकास होगा और मुनाफा भी बढ़ेगा। दुकानदारों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। परिवारवालों से बोलचाल बंद है तो एक बार फिर बातचीत शुरू होगी। कोई जरूरी चीज खरीदने के लिए लोन ले रखा है तो वो सेटल हो जाएगा।
- उपाय- चांदी का कड़ा बाएं हाथ में धारण करें।
- लकी दिन- रविवार
धनु राशि
उम्मीद है कि चंद्र की बदली चाल से आपके जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। व्यापार में स्थिरता आएगी और मुनाफा बढ़ेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। साथ ही कार्यशैली में सुधार होगा। जो लोग परिवारवालों से दूर अकेले रहते हैं, उनकी सेहत में सुधार होगा और किसी अनजान व्यक्ति का साथ मिलेगा। जबकि विवाहित जातकों का दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। सोने में निवेश करना इस समय दुकानदारों के लिए उत्तम रहेगा।
- उपाय- चांदी से बनी चीजों का दान करें।
- लकी दिन- गुरुवार
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines