Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित समय के बाद ग्रहों द्वारा राशि परिवर्तन कर लिया जाता है। सवा दो दिनों के लिए किसी भी राशि में चंद्र विराजमान रहते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार शुक्र की राशि वृषभ में चंद्र गोचर करेंगे। 29 अप्रैल, मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर वृषभ राशि में चंद्र गोचर करेंगे। ऐसे में सभी राशियों पर शुभ व अशुभ असर पड़ सकता है। वृषभ राशि में चंद्र गोचर से किन 3 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ रहे हैं? आइए जानते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि में चंद्र गोचर से संबंध में सुधार हो सकेगा। रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। विवादों से दूर रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। चिंता से मुक्त रहेंगे। धन वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। घर वालों के साथ समय अच्छा बिताएंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। पार्टनर की सलाह मानकर तरक्की हासिल कर सकेंगे। नौकरी तलाश पूरी होगी। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र गोचर लाभदायक रहेगा। आपसी संबंध सुधरेंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कहीं घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं। मन अधिक प्रसन्न रहेगा। जिस काम को करने का सोचेंगे वो यकीनन पूरा हो सकेगा। मेहनत के साथ सफलता जरूर हासिल होगी।
ये भी पढ़ें- Chandra Rahu Yuti: चंद्र राहु के ग्रहण योग से बढ़ेगी 3 राशियों की चिंताएं, 20 मई से रहें सावधान!
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। चंद्र गोचर के साथ ही सकारात्मक बदलाव देख सकेंगे। नौकरी कर रहे हैं तो जल्दी प्रमोशन और सैलरी बढ़ोतरी की उम्मीद पूरी हो सकेगी। घर वालों के साथ संबंध अच्छे हो सकेंगे। रिश्ते में सुधार होगा। कहीं घूमने की योजना बना सकेंगे। मन प्रसन्न और चिंता से मुक्त रहेगा। दूसरों की बातों में नहीं आएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines