---विज्ञापन---

Chanakya Niti: ऐसे होती है मित्र, भाई और पत्नी की पहचान, चाणक्य के अनुसार इन बातों का रखें ध्यान

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में लोगों को कई तरह की सीख दी है। उनकी नीति को जीवन के हर क्षेत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। चाणक्य नीति आज के आधुनिक समय में भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी कि पुराने चाणक्य के काल में थी। आज भी अगर व्यक्ति […]

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में लोगों को कई तरह की सीख दी है। उनकी नीति को जीवन के हर क्षेत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। चाणक्य नीति आज के आधुनिक समय में भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी कि पुराने चाणक्य के काल में थी। आज भी अगर व्यक्ति उनकी नीतियों पर अमल करे तो उसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में दोस्त, मित्र, भाई, पत्नी, संतान से संबंधित कई बातों का जिक्र किया है। आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में कहते हैं कि मित्र, भाई, पत्नी समेत सभी लोगों की पहचान मुश्किल के समय होती है। आपके मुश्किल वक्त में अगर कोई व्यक्ति आपका साथ या फिर आपको सहारा देता है तो समझिए की वो आपके प्रति सच्चा है।

---विज्ञापन---

आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में कहते हैं कि नौकर की पहचान काम के समय होती है। जबकि दोस्त, मित्र और भाई की पहचान संकट के समय होती है। वहीं पत्नी की पहचान उस समय होती है जब व्यक्ति का धन खत्म हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti : सफल होना हो तो गांठ बांध लें चाणक्य की ये 3 बातें

---विज्ञापन---

नीति शास्त्र में चाणक्य कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे का होता है। हर परिस्थिति में जो स्त्री अपने पति का साथ देती है वह आदर्श पत्नी होती हैं। उसी तरह जो मित्र मुश्किल, परेशानी, विपत्ति, शत्रु और रोग से घिरे होने पर हमारा साथ देता है वही दोस्त और सच्चा मित्र होता है।

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: ऐसे 4 लोगों से भूलकर भी न करें दोस्ती, जीवन हो जाएगा बर्बाद

---विज्ञापन---

इसी कड़ी आचार्य चाणक्य आगे कहते हैं कि हर व्यक्ति को सावधानी पूर्वक मित्र बनानी चाहिए। क्योंकि सच्चे दोस्त पर आप आंख बंद कर भरोसा कर सकते हैं। सच्चा दोस्त वही है जो आपका अच्छे से बुरे वक्त में साथ दे। मुश्किल समय में सच्चा मित्र आपको कभी भी धोखा नहीं देता।

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: चाहे पत्नी कितनी प्यारी हो… भूलकर भी न बताएं ये 4 बात

---विज्ञापन---

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।)

---विज्ञापन---

और पढ़िएबिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

First published on: Sep 04, 2023 04:34 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola