Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Chanakya Niti For Success In Life : आचार्य चाणक्य प्राचीन काला में सर्वश्रेष्ठ समाजशास्त्री, अर्थशास्त्री, नीति शास्त्री और राजनीतिज्ञ माने जाते हैं। आज भी उनकी नीतियों की चर्चा दुनिया भर में होती हैय़ आचार्य चाणक्य ने अपने अनुभवों को नीति शास्त्र के जरिए लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की।
आचार्य चाणक्य ने अपने निजी अनुभव के आधार पर लोगों को कैसे बेहतर जिंदगी जी जाए और सफलता पाया जाए का उल्लेख किया है। साथ नीति शास्त्र में चाणक्य ने लोगों को जिंदगी में अच्छी और बुरी चीजों में अंतर के कई ज्ञान की लोगों बताया है। जिसे अपना कर व्यक्ति अपनी जिंदगी में सफल हो सकता है।
आचार्य चाणक्य अपनी नीति शास्त्र में कहते हैं कि व्यक्ति को जिंदगी में सफलता के लिए मेहनत के साथ-साथ सही रास्ते पर पर चलना भी जरूरी है। चाणक्य कहते है कि सफता के लिए मेहनत, लगन और किस्मत का साथ होना जरूरी है।
नीति शास्त्र में कहा गया है कि जो व्यक्ति पैसों का कद्र नहीं करता, मेहनत करने से बचता है और दान करने में कंजूसी करता है उसके पास धन की देवी मां लक्ष्मी नहीं रुकती हैं और वह जल्द ही मालामाल से कंगाल हो जाता है।
तो चलिए जानते हैं आचार्य चाणक्य के मुताबिक व्यक्ति की कौन-कौन सी आदतें हैं जो उसे मालामाल से कंगाल बना देता है…
नीति शास्त्र में चाणक्य कहते हैं कि जो कोई व्यक्ति पैसों (धन) का सम्मान नहीं करता और फिजूल खर्च पैसे को पानी की तरह बहाता है उसे कंगाल होने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसे में व्यक्ति के पास कितना भी धन क्यों न हो उसे पैसे संभाल कर खर्च करना चाहिए। संभाल कर पैसों को खर्च करने वाले व्यक्ति को कभी भी तंगहाली का सामना नहीं करना पड़ता।
यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: ऐसे 4 लोगों से भूलकर भी न करें दोस्ती, जीवन हो जाएगा बर्बाद
इसके साथ ही आचार्य चाणक्य कहते हैं जो व्यक्ति सुबह उठने से लेकर अन्य कामों में आलस करता है उसके पास कभी भी पैसा अथवा धन नहीं टिकता है। मेहनत नहीं करने वाले लोगों से माता मां लक्ष्मी नाराज रहती हैं। आचार्य चाणक्य के कहते हैं मेहनत करने वाले लोग ही जीवन में सफल होते हैं। वो ही धन कमाते हैं और उनके पास ही पैसा टिकता है।
इसके साथ ही आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति बताया है कि व्यक्ति यथा संभव दान करना चाहिए। जो व्यक्ति दान नहीं या फिर कंजूसी दिखाता है वैसा व्यक्ति हमेशा तंगहाल ही रहता है। हिंदू सनातन धर्म में भी दान को बड़ा पुण्य का काम माना गया है। दान करने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं और जातक पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं।
यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: चाहे पत्नी कितनी प्यारी हो… भूलकर भी न बताएं ये 4 बात
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के जानकार से सलाह जरूर लें।)
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।