Budhwar ke Upay : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है, तो लोगों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। बता दें कि बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना गया है। यदि कुंडली में बुध देव की स्थिति कमजोर होती हैं, तो ऐसे में मानसिक तनाव के साथ कई सारी समस्याएं आने लगती हैं, जैसे- कारोबार, नौकरी और आर्थिक संकट जैसी समस्याएं आने लगती हैं। बता दें कि कुंडली में बुध का प्रभाव कम होता है तो शारीरिक समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती हैं।
यह भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद भी चाहते हैं पार्टनर का प्यार तो आजमाएं ये रामबाण उपाय
ज्योतिष शास्त्र में शारीरिक समस्या को लेकर बताया गया है कि जब कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होते हैं, तो इसका प्रभाव नाक पर पड़ता है। यानी नाक से सूंघने की शक्ति कमजोर हो जाती है। साथ ही दांत संबंधित दिक्कत होने लगती है। इन सभी समस्याओं से व्यक्ति परेशान हो जाता है और तरह-तरह के उपाय करने के बारे में सोचता रहता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि कुंडली में किस प्रकार बुध की स्थिति मजबूत कर सकते हैं।
बता दें कि कुंडली में बुध ग्रह मंगल और केतु के साथ बैठे हुए हैं तो कार्य में मंदी आती है। क्योंकि मंगल और केतु बुध ग्रह के शत्रु ग्रह है। दोनों ग्रहों के कुंडली में होने से व्यक्ति के जीवन में संकट आने लगती है। वहीं कुंडली के आठवें भाव में शनि, बुध और चंद्र एक साथ बैठे हैं तो जातक को मानसिक तनाव होता है। साथ ही दिमाग खराब होने लगता है।
बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होते हैं, तो रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे बनाकर चलने होंगे। ऐसा करने से जीवन में संकट कम हो जाते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से बुध कुंडली में मजबूत होते हैं। साथ ही हरे मूंग का दान करने से संकट टल जाता हैं।
जिनकी कुंडली में बुध ग्रह मजबूत नहीं होते हैं उन्हें हरे रंग का वस्त्र का दान करने चाहिए। साथ ही भगवान गणेश को हरी दूब भी अर्पित करना चाहिए।
कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए नियमित भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही उनके नामों का जाप भी करें।
जिस जातक की कुंडली में बुध कमजोर हैं उन्हें पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। पन्ना रत्न कानी उंगली में सोने की अंगूठी में धारण कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।