Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की कृपा चाहिए तो राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

Magh Purnima 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Magh Purnima 2024
विज्ञापन

Magh Purnima 2024 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल माघ महीने में पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है। साथ ही यह पूर्णिमा हिंदू धर्म में बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान-स्नान का शुभ महत्व होता है। जो लोग माघ माह की पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही उन्हें भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ माह में भगवान विष्णु की पूजा करने का महत्व है। साथ ही स्नान करने का भी महत्व है। जो लोग इस माह में दान-स्नान करते हैं, उन्हें सुख-सौभाग्य के साथ धन की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में माघ माह की पूर्णिमा तिथि 24 फरवरी को है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस दिन राशि अनुसार, दान करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन

राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन मेष राशि वाले लोगों को सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। साथ ही लाल वस्त्र, लाल चंदन और लाल मसूर का दान कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग माघ पूर्णिमा के दिन खीर का दान कर सकते हैं। साथ ही रात्रि में चंद्र देव को सफेद फूल अर्पित करें। मान्यता है ऐसा करने से बिगड़े काम बन जाते हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

माघ पूर्णिमा के दिन मिथुन राशि वाले लोग जल में गन्ने का रस मिलाकर स्नान करें। साथ ही इस दिन हरे मूंग और वस्त्र का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोग पूर्णिमा के दिन स्नान करते समय जल में पंचगव्य मिलाएं। नहाने के बाद सत्यनारायण भगवान की कथा करें और ब्राह्मणों को आटा और गुड़ का दान करें। मान्यता है इन चीजों का दान करने से नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोग इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को मिठाई का दान करना चाहिए।  मान्यता है कि मिठाई का दान करने से विवाह संबंधित सारी परेशानियों से मुक्ति मिलती हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

माघ पूर्णिमा के दिन कन्या राशि के जातक छोटी बच्ची को नारियल का दान करना चाहिए। मान्यता है कि छोटी बच्ची को दान करने से कर्ज संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

तुला राशि

पूर्णिमा के दिन तुला राशि वाले लोगों को तेल या घी का दान करना चाहिए। मान्यता है इन चीजों का दान करने से दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों को पूर्णिमा के दिन लाल कपड़ा, दही, तिल और मूंगा का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वाले लोग माघ पूर्णिमा के दिन 7 पीले फूलों का दान करना चाहिए। मान्यता है फूल का दान करने से विवाह के योग बनता है।

मकर राशि

माघ पूर्णिमा के दिन मकर राशि वाले लोग तिला का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोग पूर्णिमा के दिन काले कपड़े का दान करें। मान्यता है कि काले कपड़े का दान करने से किसी भी कार्य में सफलता मिलती है।

मीन राशि

माघ पूर्णिमा के दिन मीन राशि वाले लोग पीली चीज, पुस्तक, लाल वस्त्र और शहद का दान करें। ऐसा करने से लाभ होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ