Khoya Pyar Pane Ke Upay
विज्ञापन

Khoya Pyar Pane Ke Upay: ब्रेकअप के बाद भी चाहते हैं पार्टनर का प्यार तो आजमाएं ये रामबाण उपाय

Khoya Pyar Pane Ke Upay: यदि आपका पार्टनर किसी बात से गुस्सा हो गया है या फिर आपको छोड़कर चला गया है। लेकिन आप उसका दोबारा प्यार पाना चाहते हैं, तो ये उपाय कर सकते हैं।

Khoya Pyar Pane Ke Upay: हम सभी जानते हैं कि प्यार से हर रिश्ता चलता है, लेकिन जीवन में प्यार ही न रहे तो जिंदगी अधूरी लगने लगती है। फिलहाल वैलेंटाइन वीक चल रहा है और यह सप्ताह प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। प्रेमी और प्रेमिकाओं के बीच रिश्ता बनाए रखने के लिए प्यार बेहद जरूरी होता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ कारणों से रिश्तों के बीच दरार आने लगती है। साथ ही पार्टनर का प्यार नहीं मिल पाता है। आज इस खबर में जानेंगे खोया हुआ प्यार पाने क्या-क्या उपाय हैं, जिससे बिछड़ा हुआ प्यार फिर से मिल सके।

यह भी पढ़ें- खड़े होकर करें पूजा या बैठकर? जानिए पूजा करने के शास्त्रीय नियम

विज्ञापन

खोया प्यार पाने के ज्योतिष उपाय

गुरुवार के दिन करें उपाय

इस भागमभाग भरी जिंदगी में लोग अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। साथ ही ऐसे कई कारण भी होते हैं, जिससे रिश्तों में दूरियां आ जाती हैं। पार्टनर के बीच इतनी दूरियां आ जाती हैं कि रिश्ते टूटने की कगार पर आ जाते हैं। अगर आप फिर से पार्टनर का प्यार पाना चाहते हैं, उसके दिल में जगह बनाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं।

बता दें कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की लगातार तीन माह तक पूजा करें। साथ ही पूजा करने के बाद ओम लक्ष्मी नारायण नमः मंत्र का 3 माला का जाप करें। इसके बाद 3 महीने तक गुरुवार के दिन मंदिर में जाकर प्रसाद अर्पित करें और वितरण करें। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से फिर से खोया हुआ प्यार वापस मिल सकता है।

विज्ञापन

मां दुर्गा की करें इस विधि से पूजा

यदि आप अपना खोया हुआ प्यार फिर से पाना चाहते हैं तो मां दुर्गा की पूजा करें। मां दुर्गा की पूजा करते समय माता की मूर्ति पर लाल रंग का ध्वज या चुनरी अर्पित करें। मान्यता है इस तरह के उपाय करने से माता की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही मनचाहे वरदान की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

पीपल से जुड़े उपाय

यदि आपका प्यार रूठ गया है या फिर आपसे दूर चला गया है, तो आपको यह पीपल से जुड़े उपाय जरूर करने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आपको पीपल के दो सूखे पत्ते तोड़कर आप जिस व्यक्ति से प्यार करते हैं या दोबारा प्यार पाना चाहते हैं उस व्यक्ति का नाम पत्तों पर लिखें। उसके बाद आपको नाम वाले पत्ते पर पीपल के पेड़ के पास उल्टा करके रखें और उस पर कोई भारी वस्तु रखें।

शास्त्रों के अनुसार, पीपल का दूसरे पत्ते को घर की छत पर उल्टा करके उस पर पत्थर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से खोया हुआ प्यार दोबारा पा सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस उपाय को करने से पहले उस व्यक्ति से जरूर एक बार मिलें।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=pyJMQ-pg7Hs

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ