हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Margi 2026: बुध की मार्गी चाल दूर करेगी मेष समेत 3 राशियों की टेंशन, बीमारियां भी छोड़ देंगी पीछा

Budh Margi 2026 Date And Effect: जलाई 2026 के अंत से ग्रहों के राजकुमार बुध मार्गी चाल चल रहे हैं. इस बड़ी ज्योतिषीय घटना का असर कुछ राशियों के जीवन पर सकारात्मक पड़ेगा. चलिए जानें बुध मार्गी की तिथि और प्रभाव के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Budh Margi 2026 Effect On Zodiac Signs: बुध ग्रह यानी देव को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार का स्थान प्राप्त है, जो मुख्य रूप से व्यक्ति की बुद्धि, व्यापार की स्थिति, विवेक, संचार, वाणी, ज्ञान, गणित, अध्ययन, लेखन, शिक्षा और कौशल आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं. बुध ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र गोचर करने के साथ-साथ वक्री और मार्गी चाल भी चलते हैं, जिन सभी का बराबर ही राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की सुबह से बुध ग्रह अपनी राशि मकर में मार्गी चाल चलना शुरू करेंगे, जिसके कारण कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा.

यहां पर आप उन्हीं 3 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनकी टेंशन बुध की मार्गी चाल से जुलाई 2026 के अंत में काफी कम होने वाली है.

मेष राशि (Aries)-

बुध की मार्गी चाल मेष राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगी. आप अपनी वाणी के बल पर लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे. साथ ही बिगड़े रिश्तों को सुधारने का मौका मिलेगा. इसके अलावा धन का सही जगह पर निवेश करने से आर्थिक तंगी दूर होगी. जुलाई 2026 के अंत में बीमारियों में भी आपका धन खर्च नहीं होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इंसान के साथ-साथ पशुओं को लांघना भी है वर्जित, प्रेमानंद महाराज से जानें नुकसान

मिथुन राशि (Gemini)-

मेष के अलावा मिथुन राशि वालों के लिए भी बुध की मार्गी चाल चलना शुभ रहने वाला है. आप सोच-समझकर अपने रिश्तों से जुड़े बड़े फैसले लेंगे, जो कि लंबे वक्त तक आपको लाभ पहुचाएंगे. इसके अलावा धन की स्थिति मजबूत रहेगी, जिससे समय पर आप लोन चुकाने में सफल होंगे. साथ ही उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)-

मेष और मिथुन के साथ-साथ कर्क राशि वालों का भाग्य भी बुध की मार्गी चाल से जुलाई 2026 के अंत में चमक सकता है. आप अपनी मीठी वाणी से अपने बिगड़े रिश्तों में प्यार घोल सकते हैं. साथ ही इस दौरान कामकाजी लोगों को धन हानि होने के योग नहीं हैं, बल्कि पुराना निवेश मोटा लाभ करवा सकता है.

ये भी पढ़ें- Pigeon Lucky Signs: घर में लक्ष्मी आने से पहले कबूतर देता है ये खास इशारे, शकुन शास्त्र का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola