इन 3 राशियों के करियर-व्यापार पर मंडराया संकट, व्यापार के स्वामी बुध हुए दक्षिणमुखी

Budh ki Chaal: वाणी, विवेक और व्यापार के स्वामी ग्रह बुध बुधवार के 17 जुलाई, 2024 अपनी परिक्रमा पथ पर दक्षिणमुखी हो चुके हैं, जिसका नकारात्मक असर 3 राशियों पर होने की संभावना है. आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या-क्या नेगेटिव प्रभाव होने के योग हैं?

New Project (4)

Budh ki Chaal: बुध वैदिक ज्योतिष के एक बहुत शुभ ग्रह है. उनके न केवल राशि परिवर्तन और नक्षत्र गोचर से जीवन पर व्यापक असर होता है, बल्कि उनकी चाल और दिशा परिवर्तन से भी राशियों पर गहरा असर होता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, बुधवार के 17 जुलाई, 2024 की दोपहर से क्रन्तिवृत्त यानी अपनी परिक्रमा पथ पर दक्षिणमुखी हो गए हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह का दक्षिणमुखी होना शुभ नहीं माना गया है. इसका असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है. आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

दक्षिणमुखी बुध का राशियों पर असर

तुला राशि

बुध वर्तमान में कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में उनके दक्षिणवर्ती होने से तुला राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल संभावनाएं बन रही हैं। नौकरीपेशा जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। आय में कमी आने की आशंका है। मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। धन के अत्यधिक खर्च से परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्टूडेंट्स जातकों को अच्छे संस्थान में दाखिला मिलने में समस्या आ सकती है। कारोबार में नुकसान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन और लव लाइफ में भी दिक्कतें आने की आशंका है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के जीवन पर दक्षिणमुखी बुध गोचर का असर नकारात्मक हो सकता है। प्राइवेट नौकरीपेशा जातकों का डिमोशन हो सकता है या वे नौकरी से भी निकाले जा सकते हैं। व्यापारियों का कम्पटीशन बढ़ेगा, जिसमें पिछड़ने पर आय और लाभ के मार्जिन में कमी आने के योग हैं। व्यवसायियों की कोई बड़ी व्यापारिक डील टूट सकती है। जीवन का रहन-सहन का स्तर घटने से परिवार में असंतोष बढ़ेगा। गाडी संभल कर चलाएं, दुर्घटना के योग हैं। मैरिड लाइफ में पार्टनर से मतभेद बढ़ सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दक्षिणमुखी बुध गोचर अलाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। आमदनी बढ़ाने के आपके प्रयास असफल हो सकते हैं। धन की आमद घट सकती है। इससे सुख-सुविधाओं में कमी आने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी में अचानक कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अचानक बंद होने जॉब पर संकट आ सकता है। कारोबार में वर्क कॉस्ट बढ़ने से लाभ के मार्जिन में गिरावट आने के योग हैं। व्यापारियों को नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों टीचर से विवाद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ