Rahu Gochar 2026: राहु का युवावस्था में होना इन 3 राशियों को देगा लाभ, 15 अप्रैल 2026 तक रहेगी मौज

Rahu Gochar 2026: किसी ग्रह का अंश बल 12 से 18 डिग्री के बीच होना उसका ‘युवा’ अवस्था में माना जाता है. राहु ग्रह इस समय अपनी युवावस्था में हैं. राहु का इस स्थिति में होना कई राशियों के लिए लाभकारी होगा.

Rahu Gochar 2026

Photo Credit- News24GFX

Rahu Gochar 2026: राहु ग्रह बीते 30 दिसंबर 2026 को अंश बल 18 डिग्री पर थे. राहु ग्रह हमेशा वक्री गति यानी उल्टी चाल चलते हैं. ऐसे में राहु का अंश बल घटते हुए 18 डिग्री से नीचे की ओर डिग्री तक जाएगा. किसी भी ग्रह का 12 से 18 डिग्री के बीच होना युवावस्था में होना कहलाता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु ग्रह 30 दिसंबर 2026 से लेकर 15 अप्रैल 2026 तक 12 डिग्री से लेकर 18 डिग्री के अंश बल के बीच होंगे. राहु 15 अप्रैल को 12 डिग्री अंश बल पर होंगे. इस दौरान राहु के युवावस्था में होने से 3 राशियों को लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

राहु के युवावस्था में होने से धनु राशि के लोगों को लाभ मिलेगा. करियर और कारोबार में तरक्की होगी. आपको नई नौकरी का अवसर मिल सकता है. सैलरी बढ़ेगी और प्रमोशन मिलेगा. आपको कार्यस्थल पर नई पहचान मिलेगी. मीडिया और बिजनेस से जुड़े लोगों को खास लाभ मिलेगा. आप किसी विदेशी कंपनी से जुड़कर विदेश जा सकते हैं. आपको इसमें सफलता मिलेगी. आप रोज सुबह ‘ॐ रां राहवे नमः’ मंत्र का जाप करें. बुधवार के दिन हरी मूंग का दान करें.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी में प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है. आपको काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा. आप शनिवार के दिन काले तिल का दान करें और गणेश जी की पूजा करें.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों पर राहु ग्रह का असर होगा. राहु ग्रह के युवावस्था में होने से राहु वालों को लाभ मिलेगा. धन लाभ मिल सकता है और आपको मान-सम्मान मिलेगा. सोच-समझकर ही कोई फैसला लें. आपको किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है. आप शुक्रवार के दिन सफेद मिठाई या दूध का दान करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ