Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन? पढ़ें 7 जनवरी 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 7 जनवरी 2026, बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ये जानने के लिए आप राशिफल पढ़ सकते हैं. दैनिक राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं आपका दिन कैसा रहेगा. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से आज के राशिफल के बारे में जानते हैं.

aaj ka rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 7 January 2026: आज 7 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और माघ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. गणेश जी को समर्पित बुधवार के दिन नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज बुध ग्रह धनु राशि में, सूर्य ग्रह धनु राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, मंगल ग्रह धनु राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में और देवगुरु बृहस्पति (गुरु ग्रह) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र ग्रह सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. ग्रह स्थिति के अनुसार सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है जानते हैं.

विज्ञापन

चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 7 जनवरी 2026 बुधवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें . अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल होंगे. आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है. पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे. कोयला कपड़ा कागज और कारखानों के स्वामियों के लिए समय उपयुक्त है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

अपनी शमता को पहचाने और कार्य करें, आप कर सकते है. आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई भी कार्य या फैसला लेने में पीछे रहेंगे. संतान सुख संभव है, यात्रा निरस्त होगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

आप क्यों दुसरे के मामलों में दखल देते है. अपने अधीकरियों से विवाद करना आप के लिए नुकसान दायक होगा. कारोबार में अनचाही अड़चनो से मन खिन्न रहेगा. लोह व्यवसाईयों के लिए समय मध्यम है.

विज्ञापन

कर्क राशि

सोचे कार्य समय पर पूरे होंगे. कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा. अधिकारी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे. निजी कार्य में दुसरों को प्रवेश न दें. विदेश जाने के योग हैं. अध्यन में रूचि कम ही रहेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

आकस्मिक आए कार्यों की अधिकता से व्यस्त रहेंगे. संतो का सानिध्य प्राप्त होगा. मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है. पारिवारिक रीति-रिवाजों को करने के लिए धन लगेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

मनमर्जी न करें. हालात को समझे फिर फैसले करें. संतान के व्यवहार से पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है. नए काम के मिलने से उत्साहित रहेंगे. अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी.

विज्ञापन

तुला राशि

किसी के बहकावे में आकर बना काम बिगाड़ लेंगे. राजीनीति से जुड़े लोगों के लिए समय संघर्षपूर्ण है. धन का दुरूपयोग न करें. जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा. यात्रा हो सकती है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

व्यवसाय में आर्थिक तंगी का सामना करना पढ़ेगा. विरोधी आप को निचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे. जो लोग कभी आप को अपना आदर्श मानते थे, वे ही आज आप के किये कार्यों में खामी निकालेंगे.

विज्ञापन

धनु राशि

समय अनुकूल है, जितना पैसा कमा सकते है कमा लो. आजीविका के साधनों में कमी आएगी. भूमि संबंधित किये निवेश से लाभ होगा. बुजूर्गों के स्वास्थ में कमी आएगी. यात्रा आनंदप्रद रहेगी.

विज्ञापन

मकर राशि

समय के साथ हो रहे बदलाव के कारण तनाव बढ़ेगा. कई महत्वपूर्ण कार्य रुकने के कारण परेशानी बढ़ सकती है. परिवार में हो रही अनदेखी से नाराज रहेंगे. संतान का साथ मन को उत्साहित करेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

जिन लोगों से आप ने वादा किया था वह निभाने का वक्त आ गया है. पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा. अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए फिजूल खर्च होगा. कान से संबंधित पीड़ा संभव है.

विज्ञापन

मीन राशि

राजनिति में आने का मन हो रहा है. जो भी करें विचार और गहन चिंतन के बाद निर्णय लें. पारिवारिक जनों से मनमुटाव होगा. मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होगा. वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ