Panchank Rajyog 2026: पंचांक राजयोग से इन 3 राशियों को मिलेगा तगड़ा फायदा, अचानक से होगा धनलाभ

Panchank Rajyog 2026: मंगल और वरुण ग्रह पंचांक राजयोग बना रहे हैं. पंचांक राजयोग के बनने से राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. इससे कई लोगों को फायदा होगा. यह पंचांक योग 3 राशियों के लिए शुभ होगा.

Panchank Rajyog 2026

Photo Credit- News24GFX

Panchank Rajyog 2026: मंगल ग्रह धनु राशि में विराजमान हैं. 7 जनवरी 2025, दिन बुधवार को मंगल ग्रह वरुण के साथ मिलकर पंचांक योग का निर्णाण कर रहे हैं. मंगल और वरुण के इस योग के निर्माण करने से सभी राशियों पर इसका असर होगा. पंचांक योग के प्रभाव से 3 राशियों के लोगों को लाभ मिलेगा. मंगल ग्रह पंचांक योग के साथ ही धनु राशि में रहते हुए अन्य ग्रह के साथ युति और दृष्टि संबंध बनाएंगे. इसका लोगों के जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा. आइये आपको इन तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि के लोगों के लिए पंचांक योग कई प्रकार से शुभकारी होगा. मेश राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप धार्मिक यात्राएं कर सकेंगे. आपको मानसिक शांति मिलेगी इसके साथ ही नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा. व्यापार करने वाले लोगों को तगड़ा फायदा होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. विदेश जाने का मौका मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंंध मधुर रहेंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को वरुण और मंगल के पंचांक दृष्टि योग बनाने से फायदा होगा. आपको कई क्षेत्र में सफलता मिलेगी. मानसिक शांति मिलेगी. नौकरी करने वाले लोगों को फायदा होगा और करियर के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी. नई नौकरी मिल सकती है. कमाई अच्छी होगी और तनाव कम होगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

मंगल और वरुण ग्रह के पंचांक योग बनाने से सिंह राशि के लोगों को फायदा होगा. सिंह राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा. आप मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं. अध्यात्म की ओर आपाक झुकाव बढ़ेगा. कार्यस्थल पर आपकी तारीफ होगी और समय आपके अनुकूल रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ