Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

दैत्य गुरु के घर में ग्रहों के राजकुमार जल्द करेंगे प्रवेश, 5 राशिवाले खर्च को लेकर रहें सावधान

Budh Gochar Vrishabh Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का राजकुमार बुध देव को कहा गया है। बुध देव कुछ दिन बाद दैत्य गुरु के घर में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों के खर्च बढ़ सकते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि बुध के गोचर से किन-किन राशियों की आर्थिक तंगी होने वाली है।

Author
Edited By : Raghvendra Tiwari Updated: May 20, 2024 12:17
Budh Gochar

Budh Gochar Vrishabh Rashi: सौरमंडल में ग्रहों की संख्या 9 है। जिसमें 7 प्रमुख ग्रह और 2 ग्रह राहु और केतु छाया ग्रह हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से ब्रह्मांड के सभी प्राणियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। बता दें कि मई के अंत यानी 31 मई 2024 को ग्रहों के राजकुमार बुध देव दैत्य गुरु के घर में प्रवेश करने वाले हैं। दैत्य गुरु के घर में प्रवेश करते ही कुछ राशियों के जीवन में अचानक बदलाव हो जाएंगे। उन्हें करियर से लेकर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों को सावधान रहना होगा।

मेष राशि

मेष राशि राशि वाले लोगों के लिए बुध का गोचर खर्चों से भरपूर रहेगा। दोस्तों के बीच खर्चें बढ़ सकते हैं। खर्चों की वजह से तनाव महसूस करेंगे। हालांकि धन प्राप्ति भी होगी। लेकिन खर्च भी हद से ज्यादा होंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें वरना बहुत जल्द आर्थिक तंगी हो सकती है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

बुध का गोचर मिथुन राशि वाले लोगों के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। बुध के गोचर से मिथुन राशि वाले लोगों के खर्चें बढ़ेंगे। सेहत संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। बीमारी में ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं। आर्थिक तंगी की समस्या हो सकती है। परिवार की ओर से नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए किसी से उधार लेने पड़ सकते हैं।

सिंह राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुध का गोचर शुभ फलदायी नहीं रहेगा। क्योंकि इस समय सिंह राशि वाले लोगों को ज्यादा खर्च और कारोबार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिससे आपको आर्थिक तंगी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। जो लोग शेयर मार्केट में धन का निवेश किए हैं उनको हानि हो सकती है। कुल मिलाकर बुध का गोचर आर्थिक मामले के लिए अनुकूल नहीं रहेगा।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, दैत्य गुरु के घर में बुध का गोचर धन हानि लेकर आ रहा है। धन के मामले में वृश्चिक राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। किसी भी यात्रा करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ पार्टी में जाए तो पैसों को लेकर ज्यादा सावधान रहें। निवेश संबंधित कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार जरूर सोच-विचार कर लें।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए बुध का गोचर अच्छा परिणाम लेकर नहीं आ रहा है। इस दौरान तुला राशि वाले लोगों को यात्रा पर ज्यादा खर्च हो सकता है। खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। खर्चों की वजह से तनाव में आ सकते हैं। आर्थिक तंगी से मन परेशान हो सकता है। दोस्तों के साथ यात्रा करते समय सावधानी रखें। पैसों की वचत पर ज्यादा ध्यान दें।

यह भी पढ़ें- कुंडली में क्या है योगिनी दशा का महत्व, जानें इसके शुभ और अशुभ प्रभाव

यह भी पढ़ें- शुक्र के घर में बनने जा रहा है चतुर्ग्रही योग, 3 राशि वाले लोग बन जाएंगे करोड़पति

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 20, 2024 12:17 PM

संबंधित खबरें