---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chaturgrahi Yog: शुक्र के घर में बनने जा रहा है चतुर्ग्रही योग, 3 राशि वाले लोग बन जाएंगे करोड़पति

Chaturgrahi Yog May 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई के अंत में वृषभ राशि में चार ग्रह बुध, शुक्र, सूर्य और गुरु एक साथ मिलने वाले हैं। चार ग्रहों की युति चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, चतुर्ग्रही योग बनने से 3 राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। तो आज इस खबर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Chaturgrahi Yog May 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई का महीना ग्रह गोचर के लिए बेहद ही शुभ और फलदायी रहने वाला है। क्योंकि इस माह में कई बड़े ग्रह एक ही राशि में प्रवेश कर चुके हैं और कुछ ग्रह करने वाले हैं। बता दें कि मई की शुरुआत यानी 1 मई 2024 दिन बुधवार को वृषभ राशि में भाग्य के कारक ग्रह बृहस्पति प्रवेश किया था। वहीं ग्रहों के राजा सूर्य देव भी 14 मई 2024 दिन मंगलवार को वृषभ राशि में प्रवेश किया था।

फिलहाल कुछ दिन पहले मोहिनी एकादशी यानी 19 मई 2024 दिन रविवार को दैत्य गुरु शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश कर चुका है। ज्योतिषियों के अनुसार, 10 दिन बाद यानी 31 मई 2024 दिन शुक्रवार को ग्रहों के राजकुमार बुध देव भी वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में वृषभ राशि में चार ग्रहों का संयोग बनेगा। चार ग्रहों के संयोग बनने से  चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा।

---विज्ञापन---

कैसे बनता है चतुर्ग्रही योग

जब एक राशि में चार ग्रह एक साथ मिलते हैं, तो चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। इस योग के बनने से पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, जब चतुर्ग्रही योग बनता है तो कुछ राशियों के जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है। साथ ही नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि वृषभ राशि में चतुर्ग्रही योग से किन-किन राशियों का भाग्य बदलने वाला है।

सिंह राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 मई को वृषभ राशि में बन रहे चतुर्ग्रही योग का प्रभाव सिंह राशि वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक पड़ेगा। चार ग्रहों के शुभ संयोग से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। धन कमाने के नए-नए मौके मिलेंगे। बकाया धन की वापसी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, वृषभ राशि में शुक्र, बुध, सूर्य और गुरु की युति से बन रहे हैं चतुर्ग्रही योग का प्रभाव अनुकूल रहेगा। क्योंकि चतुर्ग्रही योग का निर्माण होने से कारोबार में अच्छा-खासा धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में विस्तार होगा। धन आगमन के नए-नए स्रोत बनेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उनको अच्छी खासी नौकरी मिल सकती है। मन में खुशियां बनी रहेंगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए बुध, शुक्र, गुरु और सूर्य की युति बेहद शुभ साबित होगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन करने संयोग बन रहा है। करियर से संबंधित अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवन में रोमांस बना रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 5 राशियों पर पड़ेगा विपरीत राजयोग का गहरा असर, अगले एक साल तक रहना होगा सतर्क

यह भी पढ़ें- प्रदोष व्रत पर मेष, मिथुन और सिंह राशि वाले जरूर करें ये उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 20, 2024 09:35 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola