Mercury Transit 2025: बुध गोचर से इन 3 राशियों को खतरा, धन-संपत्ति और हौसले में आएगी कमी!

Mercury Transit 2025: अगले साल 4 जनवरी को बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण कुछ लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। चलिए जानते हैं बुध का ये गोचर किस समय होगा और इसके कारण किन-किन राशियों के जीवन में नकारात्मकता का वास हो सकता है।

Budh Gochar 2024

बुध गोचर

विज्ञापन
विज्ञापन

वैदिक पंचांग के मुताबिक, बुध देव 4 जनवरी 2025, दिन शनिवार को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे, जिसका अशुभ प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए जनवरी माह अच्छा नहीं रहने वाला है।

इन 3 राशियों के लिए अशुभ रहेगा बुध गोचर

मेष राशि

बुध गोचर का अशुभ प्रभाव जनवरी 2025 में मेष राशि के ऊपर पड़ेगा। पढ़ाई के प्रति लापरवाही के कारण स्टूडेंट जातकों को एग्जाम में अच्छे नंबर प्राप्त नहीं होंगे। बिजनेसमैन को काम के चक्कर में कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिसके कारण थकान महसूस होगी। नौकरीपेशा जातक यदि रोजाना ऑफिस लेट जाते हैं, तो इस बात को लेकर आपकी अपने बॉस से अनबन हो सकती है। यदि आपने अपने शब्दों पर काबू नहीं किया, तो वो आपको नौकरी से भी निकाल सकते हैं। प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके कारण तबीयत भी खराब हो सकती है।

विज्ञापन

सिंह राशि

ग्रहों के राजकुमार का गोचर करना सिंह राशि के लोगों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। छात्रों को परीक्षा में असफलता मिलेगी, जिसकी वजह से उन्हें पिता जी की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। युवाओं की भाई से अनबन हो सकती है, जिसके कारण घर में तनाव का माहौल बना रहेगा। कारोबारियों के मुनाफे में कमी आएगी, जिसके कारण आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा। शादीशुदा जोड़ों के बीच अनबन होने की संभावना है।

कुंभ राशि

परीक्षा में असफलता मिलने के कारण छात्रों के हौसले व आत्मविश्वास में कमी आएगी, जिसके कारण वो डिप्रेशन का भी शिकार हो सकते हैं। जिन लोगों के ऊपर अच्छा-खासा कर्ज चढ़ा हुआ है, उनकी परेशानियां आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं। परिवारवालों के बीच मतभेद हो सकते हैं। संपत्ति संबंधी मामले के चलते बिजनेसमैन कोर्ट के चक्कर में पड़ सकते हैं। नया वाहन या मकान खरीदने का फैसला इस समय कुंभ राशि के लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ