हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar: बुध ने किया गुरु के नक्षत्र पुनर्वसु में प्रवेश, इन 3 राशियों को नई नौकरी और अपार धनलाभ के योग

Budh Gochar: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, सोमवार 16 जून 2025 को बुध के पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश से व्यापार, संचार और संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के योग हैं। गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाले इस नक्षत्र में बुध गोचर नई नौकरी, धनलाभ और पुराने संबंधों की फिर से बहाली के लिए भी खासतौर पर शुभ है। यह समय 3 राशियों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Budh Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 16 जून, 2025 की शाम में 05:03 PM बजे बुध ग्रह आर्द्रा से निकलकर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इस नक्षत्र पर गुरु बृहस्पति का स्वामित्व है, जो धन, समृद्धि, शिक्षा, ज्ञान, विवाह और संतान के कारक और स्वामी ग्रह हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि इस नक्षत्र पर गुरु का शुभ प्रभाव होने के कारण इस नक्षत्र में बुध गोचर भी शुभ माना जाता है। दूसरी ओर बुध स्वयं भी एक बेहद शुभ ग्रह हैं।

वे बताते हैं कि पुनर्वसु नक्षत्र में बुध गोचर व्यापार में नए आइडिया और रणनीतियां बनाने के लिए अनुकूल समय माना गया है। किसी से पुराना विवाद सुलझाने या पुराने साझेदारों और दोस्तों से फिर से संबंध स्थापित करने का यह अच्छा अवसर है। आइए जानते हैं, इस नक्षत्र में बुध गोचर किन 3 राशियों के लिए सबसे अधिक सकारात्मक हैं, जिनके लिए नई नौकरी और अपार धनलाभ के योग बन रहे हैं?

ये भी पढें: हाथ के पंजे पर ‘बाल उगना या गुच्छे बनना’ शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं। पुनर्वसु नक्षत्र में बुध गोचर से यह समय आपके लिए नई नौकरी या प्रमोशन के योग दर्शा रहा है। जो लोग लंबे समय से करियर में बदलाव या नई नौकरी की तलाश में थे, उन्हें अब अच्छे अवसर मिलने के योग बने हैं। इंटरव्यू, मीटिंग और क्लाइंट प्रेजेंटेशन में आपकी वाणी और बुद्धिमत्ता का जादू चलेगा। इस समय विदेश से भी कोई कार्य या यात्रा का प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय अनुकूल है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है या नया इनकम सोर्स बन सकता है। पारिवारिक और दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर विशेष रूप से करियर और स्वास्थ्य के लिए शुभ है। बुध आपके राशि स्वामी भी हैं। पुनर्वसु में आकर बुध आपको विचारों की स्पष्टता और निर्णय लेने की शक्ति देने में सक्षम हैं। जो लोग सरकारी नौकरी, बैंकिंग, शिक्षा या लेखन जैसे क्षेत्रों में हैं, उन्हें विशेष सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को बॉस का साथ मिलेगा। उच्च पद की ओर बढ़ने के अवसर बनेंगे। साथ ही कोई पुराना निवेश अब लाभ देने लगेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह गोचर धनलाभ और व्यावसायिक सफलता का संकेत दर्शा रहा है। बुध ग्रह के पुनर्वसु नक्षत्र में सक्रिय होने से व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। अगर आप जॉब में हैं तो प्रमोशन या नौकरी बदलने का समय है, और वो भी आपकी शर्तों पर। आपको कोई नई नौकरी का ऑफर आ सकता है, जो वेतन और पद दोनों में बढ़ोतरी देगा। इसके अलावा घर-परिवार में भी सुख-समृद्धि बढ़ेगी। कोई नई संपत्ति खरीदने या गाड़ी लेने का योग भी बन सकता है। आप नए आइडिया पर काम करेंगे, जो भविष्य में काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

ये भी पढें: धन होगा आपकी ओर आकर्षित, बुरे सपने आने हो जाएंगे बंद; रात में करें ये सरल उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola