Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Budh Gochar 2025: जून में गुरु के नक्षत्र में गोचर करेंगे ग्रहों के राजकुमार ‘बुध’, इन 3 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज

ग्रहों के राजकुमार 'बुध' जून माह में गुरु के नक्षत्र पुनर्वसु में गोचर करेंगे। बुध का ये गोचर 16 जून 2025 को होगा, जिसका शुभ प्रभाव कई राशिवालों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए उन 3 राशियों के बारे में जानते हैं, जिनके लिए अगला महीना बुध देव की कृपा से बढ़िया रहने वाला है।

Author
Edited By : Nidhi Jain Updated: May 12, 2025 10:23
Budh Gochar 2025
बुध की कृपा से बढ़ेगा धन!

बुध देव को नवग्रहों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। बुध देव व्यक्ति की बुद्धि, तर्क क्षमता, कारोबार, स्किन और नर्वस सिस्टम के कारक हैं। जब भी बुध की चाल में बदलाव होता है तो उसका गहरा प्रभाव व्यक्ति के इन पहलुओं पर सबसे पहले पड़ता है। बुध देव समय-समय पर राशि और नक्षत्र गोचर करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, 16 जून 2025 को शाम 5 बजकर 3 मिनट पर बुध देव पुनर्वसु नक्षत्र में कदम रखेंगे, जिसके स्वामी गुरु देव हैं।

नक्षत्र चक्र में पुनर्वसु नक्षत्र को 27वां स्थान प्राप्त है। माना जाता है कि जिन लोगों का जन्म पुनर्वसु नक्षत्र में होता है, उनका दिमाग तेज होता है और वो आसानी से लोगों के साथ घुल-मिल जाते हैं। चलिए जानते हैं जून में गुरु के नक्षत्र में बुध के गोचर से किन-किन राशिवालों को फायदा होने की संभावना अधिक है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

बुध देव को मिथुन राशि का स्वामी है, जिसके जातकों के ऊपर ग्रहों के राजकुमार की विशेष कृपा रहती है। जून माह में बुध देव की विशेष कृपा से मिथुन राशिवालों को आर्थिक लाभ होगा। घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है तो मन-मुटाव दूर होंगे। युवाओं को नए संपर्क बनाने का मौका मिलेगा, जिनके सहयोग से जीवन में आप आगे बढ़ सकते हैं।

  • उपाय- बुधवार के दिन उपवास रखें और विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें।
  • सावधानी- बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें।
  • शुभ दिन- सोमवार

ये भी पढ़ें- Video: इस राशि के लोगों को प्राप्त होगी 9 ग्रहों की विशेष कृपा, जल्द मिलेगी अच्छी खबर

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

मिथुन के अलावा वृश्चिक राशिवालों को भी जून माह में बुध देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। करियर में उन्नति के अच्छे अवसर बन रहे हैं। मन लगाकर काम करेंगे तो जल्द ऊंचा मुकाम हासिल होगा। नई नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को गुड न्यूज मिलेगी। जिन लोगों की उम्र 50 से अधिक है, उनका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सिंगल लोगों की मुलाकात उनके सच्चे प्यार से होगी।

  • उपाय- हरी मूंग की दाल का दान करें।
  • सावधानी- पिता से लड़ाई करने से बचें।
  • शुभ दिन- बुधवार

धनु राशि

बुध देव की कृपा से जून का महीना धनु राशि के जातकों के लिए हर लिहाज से बढ़िया रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में प्रमोशन का योग है। कारोबारियों को उम्मीद से बढ़कर मुनाफा होगा। जहां कुछ लोगों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, तो कई जातकों की सेहत में सुधार होगा। घर में चल रहा क्लेश सुलझ जाएगा।

  • उपाय- बंदरों को केले या चने खिलाएं।
  • सावधानी- जल्दबाजी में संपत्ति का सौदा न करें।
  • शुभ दिन- रविवार

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: ज्येष्ठ माह के शुरुआत में 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, गुरु-सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 12, 2025 10:23 AM

संबंधित खबरें