grah-gochar-2025-rashifal-kark-rashi-mein-neech-ka-mangal

Video: इस राशि के लोगों को प्राप्त होगी 9 ग्रहों की विशेष कृपा, जल्द मिलेगी अच्छी खबर

9 ग्रहों की विशेष कृपा इस समय किसी एक राशि के ऊपर बनी हुई है, जिससे उन्हें 31 मई 2025 तक लाभ होगा। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं आने वाले दिनों में किस राशि के लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

मई का महीना कई राशियों के लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। जहां कुछ लोगों को परिवारवालों का साथ मिलेगा तो किसी के घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, 31 मई 2025 तक वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर 9 ग्रहों की विशेष कृपा बनी रहेगी, जिसके कारण समय-समय पर उन्हें लाभ होगा।

विज्ञापन

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, वृश्चिक राशि और वृश्चिक लग्न वाले लोगों का पारिवारिक जीवन मई माह में अच्छा रहने वाला है। उन्हें बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से अच्छी खबर सुनने को भी मिल सकती है। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी परेशानियां कम होंगी।

विज्ञापन

घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है या घरवाले मिलकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। भाई-बहनों से भी संबंध सही रहेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते मधुर होंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि कन्या राशि के जातकों की शादी से जुड़े फैसले इस माह लेने शुभ रहेंगे या नहीं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ