हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar: 27 मई से उत्तरमुखी होंगे बुध, इन 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा

Budh Gochar: 27 मई, 2025 की रात से बुध ग्रह सूर्य के चारों ओर परिक्रमण करने की अपनी दिशा बदल रहे है और इस दिन से वे उत्तरमुखी हो रहे है। बुध के उत्तरमुखी होने से 3 राशियों के धन, व्यापार, बुद्धिमत्ता और संचार कौशल पर सकारात्मक असर पड़ेगा। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Budh Gochar: मंगलवार 27 मई, 2025 की रात में 02:25 AM बजे से बुध परिक्रमण की दिशा बदल रहे है और वे उत्तरमुखी हो रहे है। बुध समेत सभी शुभ ग्रहों का उत्तरमुखी होना ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्व रखता है। ज्योतिष शास्त्र के लिए बुध का उत्तरमुखी होना केवल एक खगोलीय घटना नहीं है, बल्कि यह धन, व्यापार, सौभाग्य और सुख में वृद्धि होने का संकेत देता है। आइए जानते हैं, बुध के उत्तरमुखी होने ज्योतिष महत्व क्या है और बुध की गति में इस ये इस बदलाव से कौन-सी राशियां सबसे अधिक प्रभावित होंगी?

बुध के उत्तरमुखी होने का ज्योतिष महत्व

बुध ग्रह जब उत्तरमुखी यानी उत्तर दिशा की ओर गोचर करते हैं, इसे ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ और फलदायक माना गया है। यह खगोलीय परिवर्तन न केवल बुध ग्रह की स्थिति को प्रभावित करता है, बल्कि समग्र रूप से धन, व्यापार, वाणी, बुद्धि, तर्कशक्ति और संचार से जुड़े क्षेत्रों पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में उत्तर की दिशा धन की दिशा मानी गई है। यही कारण है कि जिन राशियों पर बुध की कृपा होती है, उन्हें इस अवधि में लक्ष्मी और कुबेर की कृपा से विशेष आर्थिक लाभ होने की संभावना रहती है।

ये भी पढ़ें: Most Humble Zodiac: विनम्रता है इन 4 राशियों की पहचान, सफलता की सीढ़ियां चढ़कर भी जमीन से जुड़े रहते हैं ये लोग

विज्ञापन

बुध के उत्तरमुखी होने का राशियों पर असर

27 मई से बुध के उत्तरमुखी होने का यह शुभ संयोग वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए मां लक्ष्मी और कुबेर की विशेष कृपा का संकेत है। यह समय इन राशियों के जातकों के लिए योजनाएं बनाने, उन्हें लागू करने और परिणाम प्राप्त करने का बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है और इसका प्रभाव विशेष रूप से धन, व्यापार, बुद्धिमत्ता और संचार कौशल पर पड़ेगा।

वृषभ राशि

इस समय वृषभ राशि वालों के लिए धन संबंधी मामलों में शुभ योग बन रहा है। व्यवसायियों को नए लाभदायक सौदे मिलने के योग हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है या पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। यदि आप किसी वित्तीय योजना के बारे में सोच रहे हैं, तो यह उचित समय है। नए स्रोतों से आय की संभावना भी बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल है। नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ सैलरी इंक्रीमेंट हो सकती हैं। इस दौरान आपकी वाणी में मधुरता आएगी, जिससे पारिवारिक और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं और नए सकारात्मक रिश्ते बनेंगे। लव रिलेशनशिप में भी सुखद अनुभव होंगे।

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध के उत्तरमुखी होने से कन्या राशि के जातकों की मानसिक स्पष्टता और तर्कशक्ति बढ़ेगी। संचार और रचनात्मक कार्यों में सफलता में सफलता मिलेगी। छात्रों को परीक्षाओं और प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आत्मविश्वास बना रहेगा और आप सही चुनाव कर पाएंगे। लेखक, शिक्षक, पत्रकार या किसी भी क्षेत्र में संचार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ है। आपके विचारों को सराहना मिलेगी और आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा। नए प्रोजेक्ट्स या शोध कार्य में भी सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश के माध्यम से लाभ की संभावना है। व्यापारिक निर्णय सही साबित होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि

इस समय मकर राशि की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए प्रोजेक्ट्स, व्यापारिक साझेदारियां या सौदों से धन का प्रवाह बढ़ेगा। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह उचित समय है। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक स्थिरता बनेगी। करियर के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। सीनियर ऑफिसर और कलीग का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी योग्यता की सराहना होगी। प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो अच्छे विकल्प मिलेंगे। अपने कार्य या व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं फलदायी साबित होंगी। नए कनेक्शन बनेंगे और व्यापारिक सौदों में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के अवसर सामने आ सकते हैं, जो कि लाभदायक हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Morning Habits: सुबह उठते ही बिना नहाए कर लें ये 3 काम, खिंची चली आएगी खुशियां और धन-धान्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola