Bell In Temple: हम सभी जानते हैं कि मंदिर में प्रवेश लेते समय हर कोई मंदिर का घंटा बजाता हैं, लेकिन क्या अपने कभी सोचा है कि इसके पीछे का क्या कारण हो सकता हैं? इसके पीछे की वजह वैज्ञानिक और बेहद खास है। जब सुबह-शाम मंदिरों में पूजा और आरती होती है तो एक धुन में छोटी-बड़ी घंटियां बजाई जाती हैं। माना जाता है कि घंटी बजाने से मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों जागृत होती है। इसके बाद उनकी पूजा और आराधना ज्यादा फलदायक और प्रभावशाली होती है। आइए जानते हैं कि मंदिर में घंटियां बजाने की वजह क्या है?
मंदिर में घंटा इस बात का विशेषता माना जाता है कि यदि आप प्रवेश के समय इसे बजाते हैं, तो आपके शरीर की सभी समस्याएं मंदिर में प्रवेश करते ही दूर होने लगेंगी और आपका मन भी शुद्ध हो जाएगा। घंटा बजाने से हमेशा पॉजिटिव एनर्जी और माहौल बनने लगता है, जिससे आपके आस-पास अच्छा वातावरण बन जाता है।
मंदिर में घंटा बजाना क्यों जरूरी है
कई ज्योतिष के अनुसार में मंदिर के कुछ ऐसे नियम हैं जिनका पालन करने से आपको देव दर्शन का पूर्ण लाभ मिलता है। मंदिर प्रवेश के समय घंटा बजाने से आपका संदेश सीधे ईश्वर तक जाता है और आपकी मनोकामनाओं की पूरी हो जाती है।
मंदिर के प्रवेश द्वार पर घंटी टंगी होती है। श्रद्दालु मंदिर में प्रवेश करने से पहले घंटी जरूर बजाते हैं। इसके बाद ही भगवान के दर्शन के लिए अंदर जाते हैं। यह भी माना जाता है कि जब धरती पर प्रलय आएगा, उस समय भी घंटी बजाने जैसा ही नाद वातावरण में सुनाई देगा।
घंटी बजाने के पीछे का साइंटिफिक कारण
इसके पीछे धार्मिक कारण तो हैं ही साथ में इसका हमारे जीवन पर साइंटिफिक असर भी होता है। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब घंटी बजाई जाती है तो वातावरण में कंपन पैदा होता है, जो वायुमंडल के कारण काफी दूर तक जाता है।
मंदिर में घंटा बजाने का महत्व
घंटा बजाना ईश्वर से मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति लेना होता है। घंटी बजने की आवाज जिन जगहों पर नियमित आती है, उस जगह का वातावरण हमेशा शुद्ध और पवित्र रहता है। यह भी मान्यता है कि घंटी बजाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। इससे लोगों के समृद्धि के द्वार खुलते हैं।
मंदिर में घंटा बजाने के फायदे
घंटा बजाने से जो तेज ध्वनि निकलती है वो आपके शरीर के सात चक्रों को एक्टिव कर देती है। यह ध्वनि देवताओं के सिद्धांत को बरकरार रखती है और बुरी ऊर्जाओं को दूर भगाती है। घंटे की ध्वनि शरीर के भीतर सभी नेगेटिव सोच और बुराइयों को दूर करती है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
14 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines