हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ardhkendra Yog: बुध-शुक्र बनाएंगे अर्धकेंद्र योग, इन 3 राशियों के लिए किस्मत ला रहा है बड़ा तोहफा, बरसेगा धन

Ardhkendra Yog: 26 अप्रैल से बुध-शुक्र का अर्धकेंद्र योग बनेगा, जो सुख-समृद्धि और धन लाभ के संकेत दे रहा है. यह शक्तिशाली योग आय बढ़ाने, करियर में उन्नति और जीवनशैली सुधार का अवसर देगा. आइए जानते हैं, किन 3 राशियों की किस्मत बड़ा तोहफा ला रहा है?

विज्ञापन

Ardhkendra Yog: बुध-शुक्र का अर्धकेंद्र योग बन रहा है, जो जीवन में सुख-समृद्धि के संकेत दे रहा है. यह खास योग अचानक धन लाभ और आर्थिक मजबूती के योग बनाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, यह योग 26 अप्रैल से बनेगा. बुध बुद्धि, व्यापार और संचार के कारक हैं, जबकि शुक्र वैभव, सुख और भौतिक सुविधाओं के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए इनका शक्तिशाली संयोग अत्यंत शुभ फल देता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इस दौरान आय में वृद्धि, नए अवसर, निवेश में लाभ, करियर में उन्नति, रिश्तों में मधुरता और जीवनशैली में सुधार जैसे सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं. आइए जानते हैं, यह योग किन 3 राशियों की किस्मत उनके लिए बड़ा तोहफा ला रहा है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह अर्धकेंद्र योग जबरदस्त गेम-चेंजर साबित हो सकता है. आपका माइंड शार्प रहेगा. फैसले सटीक बैठेंगे. करियर में नए दरवाजे खुलेंगे. बिजनेस में स्पीड आएगी. अटका पैसा वापस मिलने के पूरे चांस हैं. इनकम के नए सोर्स बनेंगे. आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स लोगों को इंप्रेस करेंगी. सोशल सर्कल मजबूत होगा. फाइनेंशियल ग्रोथ साफ नजर आएगी. पुराने कनेक्शन गोल्डन मौके में बदल सकते हैं. छोटी यात्राएं भी फायदा दिला सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Shani in Pisces: शनि की शक्ति है बेमिसाल, जानें किन राशियों को चांदी के पाये से लाभ, किसे लोहे से नुकसान

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग लाइफस्टाइल अपग्रेड का सिग्नल दे रहा है. पैसा आएगा. सेविंग बढ़ेगी. इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. घर में खुशियों का माहौल रहेगा. लग्जरी और कंफर्ट में इजाफा होगा. करियर स्टेबल रहेगा, लेकिन ग्रोथ भी दिखेगी. नई जिम्मेदारियां आपको आगे ले जाएंगी. रिलेशनशिप मजबूत होंगे. इच्छाएं धीरे-धीरे पूरी होंगी. प्रॉपर्टी या व्हीकल से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. दोस्तों का सपोर्ट आपको और कॉन्फिडेंट बनाएगा.

यह भी पढ़ें: Badrinath Yatra: बदरीनाथ धाम में शंख बजाना क्यों है वर्जित? जानें इसके पीछे छिपी रहस्यमयी वजह

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग मेहनत को सीधे रिजल्ट में बदलने वाला है. वर्कप्लेस पर आपकी वैल्यू बढ़ेगी. बॉस और सीनियर्स इंप्रेस होंगे. प्रमोशन या सैलरी हाइक के स्ट्रॉन्ग योग हैं. सेविंग बढ़ेगी. खर्च कंट्रोल में रहेगा. आपके प्लान्स सक्सेस की तरफ बढ़ेंगे. फैमिली लाइफ स्मूद रहेगी. कॉन्फिडेंस हाई रहेगा. लाइफ में बैलेंस और स्टेबिलिटी महसूस होगी. नई जिम्मेदारियां आपको ग्रोथ का प्लेटफॉर्म देंगी. हेल्थ बेहतर होगी और एनर्जी लेवल भी हाई रहेगा.

यह भी पढ़ें: Astro Tips: नमक रखने में न करें ये गलती, गलत डिब्बा बिगाड़ सकता है ग्रहों का गणित

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola