Astro Tips: नमक रखने में न करें ये गलती, गलत डिब्बा बिगाड़ सकता है ग्रहों का गणित

Astro Tips: रसोई का नमक सिर्फ स्वाद नहीं, घर की ऊर्जा और चंद्रमा से जुड़ा माना जाता है. गलत डिब्बे या दिशा में रखने से राहु-केतु का प्रभाव बिगड़ सकता है, असर काम और मन पर दिखता है. आइए जानते हैं, नमक रखने में कौन-सी गलती नहीं करनी चाहिए?

Astro-Tips
विज्ञापन

Astro Tips: रसोई में रखा नमक सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं होता, बल्कि इसे घर की ऊर्जा से भी जोड़ा जाता है. ज्योतिष और वास्तु मान्यताओं के अनुसार नमक का सीधा संबंध चंद्रमा से माना जाता है. अगर इसे गलत बर्तन या दिशा में रखा जाए, तो राहु और केतु का प्रभाव बिगड़ सकता है और इसका असर घर के माहौल, कामकाज और मानसिक स्थिति पर दिखने लगता है. आइए जानते हैं, नमक रखने में कौन-सी गलती नहीं करनी चाहिए?

वास्तु में नमक का महत्व

नमक को नकारात्मक ऊर्जा को कम करने वाला तत्व माना गया है. यही कारण है कि कई उपायों में इसका उपयोग होता है. सही तरीके से रखा गया नमक घर में संतुलन और शांति बनाए रखने में मदद करता है. वहीं लापरवाही से रखा गया नमक उल्टा असर भी दे सकता है.

विज्ञापन

प्लास्टिक के डिब्बे में नमक

प्लास्टिक के डिब्बे में नमक रखना वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता. प्लास्टिक ऊर्जा को स्थिर नहीं रख पाता. इससे नमक के प्राकृतिक गुण प्रभावित हो सकते हैं. मान्यता है कि इससे राहु का प्रभाव बढ़ सकता है, जो भ्रम, तनाव और अनिश्चितता को बढ़ावा देता है.

स्टील के डिब्बे में नमक

स्टील या लोहे के बर्तन में नमक रखना भी उचित नहीं बताया गया है. इन धातुओं का संबंध शनि और राहु-केतु से जोड़ा जाता है. ऐसे में नमक रखने से ग्रहों का संतुलन बिगड़ सकता है. इसका असर काम में रुकावट, मानसिक दबाव और आर्थिक समस्याओं के रूप में सामने आ सकता है.

विज्ञापन

ये है सही डिब्बा

नमक को हमेशा कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन में रखना बेहतर माना जाता है. ये सामग्री ऊर्जा को संतुलित रखने में सहायक होती हैं. साफ और सूखे जार में रखा नमक ज्यादा प्रभावी माना जाता है और घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मदद करता है.

विज्ञापन

दिशा और छोटा उपाय

नमक को दक्षिण दिशा में रखने से बचें. इसे उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना अधिक शुभ माना जाता है. एक आसान उपाय के तौर पर नमक के डिब्बे में 4-5 लौंग डालना लाभकारी बताया जाता है. इससे नकारात्मकता कम होने और पैसों से जुड़ी परेशानियां घटने की बात कही जाती है.

इनका भी रखें ध्यान

नमक को हमेशा ढककर रखें और नमी से बचाएं. अगर नमक गिर जाए तो उसे तुरंत साफ करें. छोटी-छोटी ये आदतें घर के वातावरण को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ