Shani in Pisces: शनि की शक्ति है बेमिसाल, जानें किन राशियों को चांदी के पाये से लाभ, किसे लोहे से नुकसान

Shani in Pisces: मीन राशि में शनि की उपस्थति कई राशियों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है. कुछ राशियों को चांदी का पाया लाभ देगा, जबकि कुछ को लोहे का पाया चुनौती देगा. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

Shani-in-Pisces

Shani in Pisces: इस साल शनि मीन राशि में एंट्री लेकर पूरा ज्योतिष गेम बदलने वाले हैं. खास बात ये है कि कुछ राशियों को मिलेगा चांदी का पाया (Silver i.e. good mode ON) और कुछ को झेलना पड़ेगा लोहे का पाया (Iron i.e. hard mode ON). अब बात सीधी है- किस्मत किसकी हाई जाएगी और किसे थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ेगा? आइए, इसी साफ-साफ जानते हैं.

विज्ञापन

चांदी के पाए वाली राशियां

कर्क राशि

इस साल पैसा, प्रॉफिट और पॉजिटिविटी तीनों साथ चलेंगे. इन्वेस्टमेंट से गेन, नए मौके और फाइनेंशियल ग्रोथ के फुल चांस. बस स्मार्ट मूव्स करते रहें. आपकी सेविंग्स मजबूत होंगी और पुराने निवेश से भी रिटर्न मिल सकता है. करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेंगी. परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

2026 आपके लिए स्टेबल और स्ट्रॉन्ग रहेगा. हेल्थ और वेल्थ दोनों साइड बैलेंस दिखेगा. बिजनेस और करियर में अपग्रेड का टाइम है. मेहनत का सीधा रिजल्ट मिलेगा. नई पार्टनरशिप या डील आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है. रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे और मन में संतोष रहेगा. प्रोफेशनल लाइफ में आपकी पहचान मजबूत होगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आपके लिए ये साल ‘अवसरों की बारिश’ जैसा है. प्रॉपर्टी, इन्वेस्टमेंट और करियर में बड़े फायदे मिल सकते हैं. सही डिसीजन आपको आगे ले जाएगा. लंबे समय से प्लान किए गए काम अब पूरे होने के संकेत हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपकी सोच और फैसले आपको भीड़ से अलग पहचान दिलाएंगे.

लोहे के पाये वाली राशियां

मेष राशि

साढ़ेसाती चल रही है, तो थोड़ा संभलकर चलना होगा. फाइनेंशियल डिसीजन सोच-समझकर लें. जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. काम का दबाव बढ़ सकता है और धैर्य की परीक्षा होगी. भरोसेमंद लोगों से ही सलाह लें और जोखिम से बचें. नियमित दिनचर्या अपनाने से स्थिति बेहतर होगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

मेंटल स्ट्रेस और अनिश्चितता परेशान कर सकती है. हेल्थ और मनी मैनेजमेंट पर फोकस जरूरी है. रिस्क लेने से पहले दो बार सोचें. काम में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए स्थिरता बनाए रखना जरूरी है. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. सकारात्मक सोच ही आपको आगे बढ़ाएगी.

विज्ञापन

धनु राशि

इस साल कॉम्पिटिशन और विरोधी एक्टिव रहेंगे. आपको स्मार्ट और अलर्ट रहना होगा. प्लानिंग स्ट्रॉन्ग रखें, तभी गेम आपके कंट्रोल में रहेगा. छोटी-छोटी गलतियां भी बड़ा नुकसान कर सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें. कानूनी और दस्तावेजी मामलों में लापरवाही न करें. धैर्य और रणनीति से आप मुश्किल हालात को संभाल पाएंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ