हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज खुलेगा इन 5 राशियों की किस्मत का ताला, अपने राशिफल से जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार?

Aaj Ka Rashifal: 25 मई का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप अपने राशिफल से जान सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन रविवार कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन
4 मई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष में ग्रहों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। आपका आज का दिन कैसा रहेगा, इसके बारे में आप अपने राशिफल से जान सकते हैं। 25 मई 2025 के दिन रविवार पर ग्रहों की स्थितियों की बात करें तो चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे। इसी प्रकार वृषभ राशि में बुध और सूर्य मिलकर बुधादित्य योग बना रहे हैं।

मिथुन राशि में गुरु ग्रह बैठे हैं। मंगल नीच के होकर कर्क में विराजमान हैं। ग्रहों के राजा सूर्य की राशि सिंह में मायावी ग्रह केतु बैठा है। वहीं, राहु कुंभ राशि में विराजमान है। मीन राशि में शनि और शुक्र मौजूद रहेंगे। ऐसे में ग्रहों की स्थिति आपके जीवन पर क्या असर डालेगी, इसके बारे में हम आज के राशिफल से जानेंगे। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं कि 25 मई का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?

मेष राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उपहार या सम्मान में बढ़ोतरी होगी। मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक योजना सफल होगी।

विज्ञापन

उपाय: सुबह सूर्य के बीज मंत्र ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ का जाप करें और सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि

भावुकता पर नियंत्रण रखें। अपनों से तनाव मिल सकता है। गुरु का आशीर्वाद मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन

उपाय: सुबह सूर्य के बीज मंत्र ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ का जाप करें और किसी कन्या को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और सूर्य को जल दें।

कर्क राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न लें। मौसमी बीमारी से सावधान रहें, वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।

विज्ञापन

उपाय: सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः’ का जाप करें और शिवलिंग पर मोती चढ़ाएं।

सिंह राशि

पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलेगा।

विज्ञापन

उपाय: सुबह सूर्य के बीज मंत्र ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ का जाप करें और गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।

कन्या राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। योजना सफल होगी। सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं, घायल गोवंश का उपचार कराएं और सूर्य को जल दें।

तुला राशि

वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में नजदीकी आएगी। बुद्धि से किया काम पूरा होगा। गुरु और शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन

उपाय: सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कराएं, सफेद वस्त्र दान करें और सूर्य के बीज मंत्र ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ का जाप करें।

वृश्चिक राशि

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान मिलेगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को केला या गुड़-चना खिलाएं।

धनु राशि

चली आ रही समस्या से छुटकारा मिलेगा। मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रुका हुआ काम पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लें, घायल गोवंश का उपचार कराएं और गाय को खाना खिलाएं।

मकर राशि

किसी व्यक्ति के कारण मन अशांत रहेगा। नौकरी में प्रगति होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी। विरोधी हारेंगे। लंबी यात्रा के योग हैं।

उपाय: सुबह सूर्य को जल दें और शनि के बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का जाप करें।

कुंभ राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं।
उपाय: सुबह सूर्य को जल दें और घायल गोवंश का उपचार कराएं।

मीन राशि

आपके सारे काम पूरा होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

उपाय: सुबह गाय को हल्दी लगे आटे की लोई खिलाएं और सूर्य को जल दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola