हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज 9 नवंबर से 4 राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मक के सितारे?

Aaj Ka Rashifal: दैनिक राशिफल को राशिफल का एक अहम हिस्सा माना जाता है, जिसकी मदद से व्यक्ति को दिन के अनुसार शुभ और अशुभ घटनाओं का पता चलता है. अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 9 नवंबर 2025 का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 9 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 9 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और षष्ठी तिथि है. साथ ही आद्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, कौलव करण, तैतिल करण, दिशा शूल पश्चिम, सिद्ध योग, साध्य योग और विडाल योग का निर्माण हो रहा है. 9 ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मीन राशि में शनि, सिंह राशि में केतु, मिथुन राशि में चंद्र, कुंभ राशि में राहु और कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह रहेंगे. इसके अलावा तुला राशि में शुक्र और सूर्य ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे.

चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशिवालों के लिए आज यानी 9 नवंबर 2025, सूर्य देव को समर्पित शनिवार का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि: 

जिन्हें आप अपना मानते थे, वे आपके विरोधी हो जाएंगे. हालांकि, आज अतिरिक्त आय का स्रोत मिलने से आय में बढ़ोतरी होगी. इसके अलावा जरूरी कार्यों में परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 

आज आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है, लेकिन जोखिम के कार्यों से बचें. आज आपका सामाजिक कद बढ़ेगा. साथ ही नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा और पारिवारिक समस्याएं सूझ-बूझ से दूर होंगी.

मिथुन राशि: 

संतान के करियर में आ रहे उतार-चढ़ाव से तनाव रहेगा, लेकिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे. इसके अलावा नई योजनाओं का सूत्रपात होगा. साथ ही निवेश में वृद्धि और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि: 

खान-पान में सावधानी रखें, अन्यथा पेट संबंधित तकलीफ हो सकती है. जमीन-जायदाद के कार्यों में मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन कुछ इच्छित कार्य पूर्ण होंगे. साथ ही रिश्तेदारों से भेंट होगी. इसके अलावा व्यापार अच्छा चलेगा और सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी.

सिंह राशि: 

आज आपको भौतिक सुख के साधन मिलेंगे. साथ ही आप अपने प्रयासों से उन्नति का पथ प्रशस्त करेंगे. यदि आज आप दूसरों से बिना कारण नहीं उलझेंगे तो अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि: 

घर-परिवार में बूजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी. कन्या राशिवालों को आज नए वस्त्र व आभूषण की प्राप्ति होना संभव है.

तुला राशि:

व्यर्थ विवादों से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा, अन्यथा विरोधी बढ़ेंगे. दिनभर आप आर्थिक मामले सुलझाने में लगे रहेंगे. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले वाहन का सुख मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा. यदि आज आप यात्रा करने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 

क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपने रहस्य दूसरों को न बताएं, अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं. आज आपके दांपत्य सुख में कमी आएगी. हालांकि, आज आप खर्चों में कमी करने का प्रयत्न करेंगे.

धनु राशि: 

राजनीति में नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना होगा. उम्मीद है कि आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे. साथ ही सुख, वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी. इसके अलावा विरोधी परास्त होंगे और नौकरी में कार्य की प्रशंसा होने के योग हैं.

विज्ञापन

मकर राशि: 

किसी मुश्किल में फंस सकते हैं, जिस कारण मित्रों से सहयोग लेना पड़ेगा. हालांकि, अल्प परिश्रम से लाभ होगा. इसेक अलावा रुका कार्य पूरा होने से हर्ष होगा. दिन खत्म होने से पहले नए विचार व योजना पर चर्चा होने की संभावना है.

कुंभ राशि: 

आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे. इसके अलावा पारिवारिकजनों से भेंट होगी, लेकिन अनायास खर्च हो सकता है. दिन खत्म होने से पहले आप सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे.

विज्ञापन

मीन राशि: 

आज आपके नए दोस्त बनेंगे, लेकिन किसी अनजान पर ज्यादा विश्वास न करें. परिवार के कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी. इसके अलावा बैंक के वित्तीय सहयोग से व्यापार में विस्तार होने की संभावना है. दिन खत्म होने से पहले आपको पुराना रुका पैसा मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 9 नवंबर का दिन? पढ़ें लव राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola