हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज सिंह समेत इन 3 राशियों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष गणना का आकलन करें तो आज का दिन सिंह समेत 3 राशियों के लिए अच्छा रहेगा. इन 3 राशियों में आपकी राशि भी शामिल है या नहीं, इस बारे में आप यहां दिए गए आज 8 मई 2026 के राशिफल के जरिए जान सकते हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 8 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 8 मई 2026 को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. साथ ही शुभ योग और दिशाशूल पश्चिम का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 8 मई 2026, शुक्रवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि
आपके मन में आज कामकाज के प्रति नया उत्साह रहेगा. हालांकि, परिस्थिति आपके विपरीत होने से परेशानी हो सकती है. इसके अलावा आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा.

वृषभ राशि
आज मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. साथ ही कामकाज में लाभ होगा. इसके अलावा शरीर में फूर्तिलापन देखने को मिलेगा, लेकिन धन से संबंधित दिक्कतें परेशान कर सकती हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि
आज आप यात्रा करने से बचें क्योंकि कुछ दिक्कत हो सकती है. साथ ही स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है. इसके अलावा धन लाभ होने के योग कम हैं.

कर्क राशि
आज आप किसी दबाव में आकर कोई कार्य बिल्कुल न करें क्योंकि ऐसा करने से गलती की संभावना ज्यादा रहेगी. इसके अलावा आज आप तनाव में रहेंगे तथा शरीर में आलस्य बना रहेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज 8 मई 2026 के दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है. साथ ही कामकाज में आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी. बता दें कि विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है.

कन्या राशि
आज आपके शरीर में चुस्ती बनी रहेगी. शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी. हालांकि, धन व्यर्थ के कामों पर खर्च होगा. इसके अलावा घर में किसी कारण से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. साथ ही आज आपको खाने में सावधानी भी रखनी होगी.

विज्ञापन

तुला राशि
मित्रों के साथ आपका समय अच्छा व्यतीत होगा. साथ ही कामकाज में लाभ होगा. हालांकि, आज धन से संबंधित दिक्कत हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

वृश्चिक राशि
परिवार में खुशी एवं प्रसन्नता का माहौल रहेगा. आज आप किसी भी तरह के कार्यक्रम में शामिल होने से बचें, अन्यथा किसी से मतभेद होने से आप परेशानी में फंस सकते हैं. उम्मीद है कि आज आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी.

धनु राशि
किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागी होने का अवसर आज आपको मिलेगा, लेकिन किसी से मतभेद हो सकते हैं. साथ ही मन में नकारात्मक विचारों की प्रधानता रहेगी.

विज्ञापन

मकर राशि
आज आप अपने खर्च पर पूर्ण नियंत्रण रखें. आपको आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए आपने खाने को लेकर भी सतर्क रहें. हालांकि, आज कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

विज्ञापन

कुंभ राशि
आज परिवार तथा मित्रों के साथ आपका अधिक समय व्यतीत होगा, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी. इसके अलावा कामकाज में धन का लाभ होगा और कोई गुड न्यूज मिलेगी.

मीन राशि
कामकाज में परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी. साथ ही मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola