Aaj Ka Rashifal 8 January 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार आज यानी 8 जनवरी 2025 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन बुधवार है। इस दिन अश्विनी नक्षत्र और सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 8 जनवरी बुधवार का 12 राशियों के लिए राशिफल और उपाय बताया है। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक मामलों में तनाव रह सकता है। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। आत्मविश्वास में भी कमी रहेगी। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।
मिथुन राशि
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी… जल यात्रा या स्नान के योग हैं। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का मुद्दा ना बनाएं। लोगों से बातचीत में संयम रखें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।
सिंह राशि
व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। वस्त्र इत्यादि उपहार में मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अफसर से सद्भाव बना रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।
तुला राशि
रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धन प्राप्ति के संकेत है। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।
वृश्चिक राशि
पिता या धर्म गुरु का साथ मिलेगा। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी जिसकी वजह से मन परेशान रह सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
धनु राशि
धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। गाय को चार रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।
कुंभ राशि
व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।
मीन राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार का विस्तार होगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
14 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines