हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज वृषभ समेत 3 राशियों के पूरे होंगे अधूरे काम, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन?

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का उल्लेख मिलता है, जिसके जरिए दिनभर होने वाली घटनाओं का अनुमान पहले ही लगाया जा सकता है. अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 7 नवंबर 2025 का राशिफल.

विज्ञापन
Caption- News 24 GFX

Aaj Ka Rashifal 7 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 7 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और तृतीया तिथि रहेगी. साथ ही पश्चिम दिशा शूल, रोहिणी नक्षत्र, मृगशीर्ष नक्षत्र, गर करण, वणिज करण, विष्टि करण, परिघ योग, शिव योग और विडाल योग का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह और वृषभ राशि में चंद्र ग्रह रहेंगे, जबकि तुला राशि में शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे.

इसके अलावा आज रोहिणी व्रत भी रखा जा रहा है. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशिवालों के लिए आज यानी 7 नवंबर 2025, धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि: 

लंबे समय से चली आ रही चिंता आज समाप्त हो सकती है. साथ ही स्थायी संपत्ति से लाभ होगा. व्यापारियों को व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है. विवाहित जातकों के जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 

कम समय में कार्य पूरे होंगे. साथ ही भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी. इसके अलावा सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि: 

वाणी पर संयम रखना आज आवश्यक है, अन्यथा अनजाने में हुई गलती के कारण पछतावा होगा. इसके अलावा मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि: 

आपके क्रियाकलापों से समाज में कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा. साथ ही आर्थिक मनोबल बढ़ेगा, लेकिन दिनभर भागदौड़ अधिक रहेगी.

सिंह राशि: 

छोटी-छोटी बातों पर आज क्रोध न करें. पारिवारिक सुख और संतोष बढ़ेगा. साथ ही किसी खास से उपहार मिलने के योग हैं. आज व्यापार-व्यवसाय में मुनाफा बढ़ेगा. हालांकि, माता-पिता को संतान के कारण कष्ट हो सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि: 

दिन की शुरुआत अधिक परिश्रम से होगी. हालांकि, आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा. इसके अलावा व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे. कन्या राशि के जातक आज विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे.

तुला राशि: 

आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं. इसके अलावा अचानक यात्रा के योग बनेंगे. कामकाजी लोगों को आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे. उम्मीद है कि आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन नौकरी में बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के दिन आज रखा जाएगा रोहिणी व्रत, पढ़ें 7 नवंबर का पंचांग

वृश्चिक राशि: 

लंबे समय से अटके आवास संबंधित मामले आज पूरे हो सकेंगे. साथ ही प्रसिद्धि एवं सम्मान में वृद्धि होगी. इसके अलावा संतान के विवाह संबंधित समस्या हल हो सकती है. उम्मीद है कि आप अपने बलबूते से सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे.

विज्ञापन

धनु राशि: 

आज आपकी मानसिक चिंता बढ़ेगी. व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें, बल्कि समझदारी से कार्य करें. दिनभर आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी.

मकर राशि: 

अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखने के कारण कीर्ति बढ़ेगी. जॉब कर रहे जातकों को नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा. साथ ही आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं. विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 

आपकी कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे. इसके अलावा आपकी कुंडली में विदेश जाने के योग बन रहे हैं. हालांकि, व्यापारी वर्ग व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे.

मीन राशि: 

आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा. दिन खत्म होने से पहले आपको लाभदायक समाचार मिलेंगे. साथ ही व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी. इसके अलावा आवास संबंधी समस्या का समाधान होना आज संभव है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 7 नवंबर को प्रेम-सुख के दाता ‘शुक्र’ का होगा गोचर, जानें 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola