Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों के लिए बढ़िया रहेगा आज का दिन, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj Ka Rashifal: 7 मई 2026 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या रोजाना की तरह टेंशन रहने वाली है, इस बारे में आप राशिफल के जरिए जान सकते हैं. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं आज के दिन यानी 7 मई 2026, गुरुवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

Aaj Ka Rashifal 7 May 2026

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 7 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और षष्ठी तिथि रहेगी. साथ ही पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, साध्य योग और दिशाशूल दक्षिण रहेगी, जबकि राहुकाल दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं आज के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
परिवार के साथ समय व्यतीत करने से मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही सामाजिक क्षेत्र में आज 7 मई 2026 को मेष राशि वालों के कार्यों की प्रशंसा होगी. हालांकि, नौकरी कर रहे जातक ऑफिस के काम मे आज व्यस्त रहेंगे.

विज्ञापन

वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति आज 7 मई 2026 को थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है. इस समय परिस्थितियां अनुकूल न होने से आपको हर काम में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. खासकर, अपने गुस्से व चिड़चिड़े स्वभाव पर काबू रखें. 

मिथुन राशि:
आज आप अपनी बुरी आदतों से दूरी बनाएं और मूड अच्छा रहेगा. हालांकि, आज आपको धन लाभ हो सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि:
आज आपको अपने भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी तथा हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. इसके अलावा घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा.

सिंह राशि:
आज आप अपने खाने पर नियंत्रण रखें और ज्यादा खाना खाने से बचें. हालांकि, आज आपको लाभ होने की संभावना कम है.

विज्ञापन

कन्या राशि:
आज आपके रुके व अधूरे कार्य पूरे होंगे. साथ ही मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. इसके अलावा घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि:-
आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. साथ ही शरीर में फुर्तीलापन देखने को मिलेगा. आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बनते हुए काम खराब हो सकते हैं.

वृश्चिक राशि:-
घर-परिवार या किसी मित्र के यहां कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है. उम्मीद है कि आज आपके अपने लोगों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे.

विज्ञापन

धनु राशि:-
परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा. साथ ही आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा. उम्मीद है कि शाम से पहले आप अपने परिवार के सदस्यों व मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. 

मकर राशि:-
आज आपके मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे. हालांकि, घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है. विवाहित जातकों का जीवनसाथी से मतभेद होगा, जिसके कारण दोनों परेशान रहेंगे. 

विज्ञापन

कुंभ राशि:-
आज आपको किसी व्यक्ति के सहयोग व सहायता से लाभदायक फलों की प्राप्ति होगी. साथ ही शुभ समाचार मिलेंगे, लेकिन आपको झूठ बोलने से बचना होगा.

मीन राशि:-
आज आपको चोट लग सकती है. साथ ही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा आपका मन किसी भी काम में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा. उम्मीद है कि परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ