TrendingiranDonald Trump

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal: मेष समेत 3 राशियों को आज होगा लाभ, मिथुन राशि वालों को होगी हानि, जानें आपके लिए कैसा रहेगा 7 फरवरी 2026 का दिन?

Aaj Ka Rashifal: 7 फरवरी 2026 का दिन कई लोगों के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि न सिर्फ उन्हें लाभ होगा, बल्कि मानसिक शांति भी मिलेगी. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें न चाहते हुए भी विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. चलिए अब राशि अनुसार जानते हैं 7 फरवरी 2026 के राशिफल के बारे में.

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 7 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सप्तमी तिथि रहने वाली है. साथ ही कृष्ण जी और उनकी माता यशोदा को समर्पित यशोदा जयंती का पर्व भी है. इसके अलावा चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, शूल योग, गण्ड योग, गर करण और वणिज करण का संयोग बन रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो राहु ग्रह कुंभ राशि में, बुध ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में, सूर्य ग्रह मकर राशि में, देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे, जबकि चंद्र ग्रह कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे.

आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 7 फरवरी 2026, हनुमान जी और शनि देव को समर्पित शनिवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

---विज्ञापन---

मेष राशि:
व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ मेष राशि के जातकों की आज 7 फरवरी 2026 को आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी. साथ ही आपको किसी परियोजना से लाभ प्राप्त होने की संभावना है. इसके अलावा परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि:
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. व्यापारी नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना बना पाएंगे. इसके अलावा विदेश जाने की भी संभावना है. हालांकि, दिनभर आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे तो अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि:
आज आप अपने क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है. इसके अलावा कम बोलें और वाद-विवाद से दूर रहें. आज खर्च की मात्रा बढ़ सकती है. साथ ही स्वास्थ्य खराब हो सकता है. उम्मीद है कि आज आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे.

कर्क राशि:
संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज आपको विपरीत लोगों की तरफ आकर्षित करेगा. इसके अलावा आज आप नए वस्त्र, आभूषण व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा. आज कारोबार में लाभ होने के योग हैं. यदि आज आप साझेदारी में कोई काम करते हैं तो उससे लाभ जरूर होगा.

सिंह राशि:
आज आपका मन बेचैन रहेगा. नौकरी कर रहे जातकों को आज साथियों का सहयोग कम मिलेगा. इसके अलावा ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार मिल सकता है.

कन्या राशि:
आज मन चिंतित रहेगा. साथ ही पुराने रोग उभर सकते हैं. इसके अलावा विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध का सामना करना पड़ सकता है. दिन खत्म होने से पहले अचानक धन खर्च होगा. यदि आज आप शेयर बाजार और सट्टे में निवेश करने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा.

तुला राशि:
शत्रुओं से आज के दिन सावधान रहना होगा. साथ ही यात्रा करने से बचें. हालांकि, तरह-तरह के विचार आने से मन अशांत रहेगा. इसके अलावा समय से भोजन और पर्याप्त नींद न आने के कारण थकान रहेगी.

वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए लाभदायी है. भाग्य के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा. साथ ही स्नेहीजनों के साथ संबंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी. नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए ये समय शुभ है.

धनु राशि:
आज आप परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले अच्छा-खासा खर्चा होगा. इसके अलावा मन के अशांत और दुविधा में रहने के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे.

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: फरवरी में किसको मिलेगी नई नौकरी और किसका कामकाज पकड़ेगा रफ्तार? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

मकर राशि:
पूजा-पाठ से आज के दिन का श्रीगणेश करेंगे तो अच्छा रहेगा. परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा. इसके अलावा दोस्तों और सगे-सम्बंधियों की तरफ से उपहार मिलने से मन खुश रहेगा. दिन खत्म होने तक जरूरी कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएंगे.

कुंभ राशि:
पैसों के लेन-देन के चक्कर में आज आप कहीं फंस सकते हैं. इसके अलावा एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता को बढ़ा सकता है. साथ ही स्वास्थ्य खराब रहेगा. यदि आज आप पारिवारिक सदस्यों से तालमेल बनाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा.

मीन राशि:
आज आप समाज में अग्रिम (पहला) स्थान प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. दिन खत्म होने से पहले बुजुर्गों और मित्रों के साथ समय बिताएंगे. इसके अलावा आय में वृद्धि होने के भी योग हैं. उम्मीद है कि मीन राशि वालों को आज संतान और जीवनसाथी की तरफ से लाभ होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.


Topics:

---विज्ञापन---