हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: कर्क, सिंह समेत इन राशियों को होगा व्यापार में लाभ, जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?

Aaj Ka Rashifal: कुंडली में ग्रहों की स्थिति का आकलन कर राशिफल तैयार किया जाता है, इससे दिनभर होने वाली घटनाओं का अंदेशा लगाया जा सकता है. आज 5 नवंबर को आपका दिन कैसा रहेगा तो इसके बारे में जानने के लिए पढ़ें 5 नवंबर 2025 का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 5 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 5 नवंबर 2025 को गुरु नानक जयंती और देव दीपावली के साथ कार्तिक पूर्णिमा का व्रत है. आज का दिन व्रत त्योहार की दृष्टि से खास है. आज देव दीपावली पर भगवान विष्णु और शिव जी पूजा का महत्व होता है और कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान करना शुभ होता है. आज नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो ज मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह और कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह रहेंगे. वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह और तुला राशि- शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह रहेंगे. ग्रह स्थिति से आज राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा चलिए इसके बारे में पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं.

मेष राशि

अपनी मर्यादा में रहें, जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें. कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे. व्यापार, नौकरी में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप बदलाव करें.

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज व्यवसायिक नए अनुबंध होंगे. धर्म में आस्था बढ़ेगी. महत्व के सिद्ध होंगे, व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें. कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी. कामकाज में सुधार होगा. रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

अनजाने में हुई गलती से नुकसान संभव है. नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं. सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनाएं. कुछ नवीन योजनाएं बन सकती है.

विज्ञापन

कर्क राशि

परिवारिक विवादों के कारण तनाव बढ़ेगा. पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी. व्यापार जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा. व्यवसाय में उन्नति होगी. खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है.

विज्ञापन

सिंह राशि

कारोबार में आपके द्वारा गए निर्णय सही होंगे. कार्यसिद्धि होने से साहस व पराक्रम बढ़ेगा. व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे. धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी.

विज्ञापन

कन्या राशि

परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा. परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी. आय से अधिक व्यय नहीं करें. माता-पिता की बातों का पालन करें, सफल होंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

दिन की महत्वता कों समझते हुए कार्य करें. कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक होगी. कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें. धैर्य, संयम रखकर काम करें. निजी जीवन में निर्णय लेने में विलंभ न करें.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

अपने मनमर्जी तरीके न करें. दोस्तों के साथ मोज मस्ती में समय बीतेगा. व्यावसाय में काम का बोझ बढ़ेगा. शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते है.

धनु राशि

कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे. अपनों से मन मुटाव होने की स्थिति बनेगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. स्वयं का प्रभाव, अनुभवों का लाभ मिलेगा. वाणी पर संयम आवश्यक है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.

मकर राशि

आप की मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना है. आर्थिक निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी. व्यापार के विवादों का निपटारा होने की संभावना है.

कुंभ राशि

समय पर संभल जाएं और परिवार की समस्या को अनदेखा न करें. व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है. व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें. आप की आदतों के कारण परिवारजनों को अपमानित होना पड़ सकता है.

मीन राशि

दिन शुभ है आज आपकी कामना पूरी होगी. माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें. कामकाज में सुधार होगा. सद्भावनाएं जागृत होंगी. वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे. मोज-मस्ती में समय बीतेगा.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्यार के मामले में 5 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola