हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal 5 January: आज 4 योग के महासंयोग से 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर?

Aaj Ka Rashifal 5 January 2025: आज यानी 5 जनवरी रविवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल 5 जनवरी 2025

Aaj Ka Rashifal 5 January 2025: बुध ग्रह ने धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। आज यानी 5 जनवरी को  पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन रविवार है। कुंभ राशि में चंद्र ग्रह विराजमान है। आज के दिन पूर्व भाद्रपद नक्षत्र और व्यतीपात योग का संयोग बन रहा है। त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो है। 4 योग के संयोग से 12 राशियों पर कैसा असर हो सकता है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 5 जनवरी रविवार का राशिफल बताया है। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक महोत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धर्म गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। लाभ में कमी रह सकती है। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।

कर्क राशि

अधीनस्थ कर्मचारी या भाई से तनाव मिल सकता है। मन अशांत रहेगा और व्यर्थ की उलझने रहेगी। वाणी पर संयम रखें। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा सफल होने के संकेत है। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

कन्या राशि

सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार करा दें और सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

तुला राशि

आर्थिक मामलों में नुकसान हो सकता है। रचनात्मक प्रयास फलिभूत होंगे। कर्म क्षेत्र में बढ़ा सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

निजी सुख में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

खाने पीने का ध्यान रखें। रिश्तो में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होंगे। आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी घायल गाय का उपचार करा दें और गाय को खाना खिला दें।

मकर राशि

विष योग स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। परिवार के किसी सदस्य से तनाव मिल सकता है। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें व शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: राहु के नक्षत्र में शुक्र ने किया गोचर; 3 राशियों की पलटी किस्मत, अब बरसेगा पैसा ही पैसा!

कुंभ राशि

विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक होगा। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से व्यथित रहेंगे। लंबी यात्रा के योग है। । सुबह पिता का आशीर्वाद ले व सूर्य को जल दे तथा घायल गोवंश का उपचार कर दें।

विज्ञापन

मीन राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola