Aaj Ka Rashifal 30 December 2023: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। मकर राशि के जातकों की हर मनोकामना पूरी होगी। वृषभ राशि वाले को बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। मीन राशि के जातकों का प्रेम संबंध ठीक रहेगा । अब ज्योतिष शास्त्र के जानकार डॉ. संजीव शर्मा से 12 राशियों के लिए आज का राशिफल और उपाय जानिए।
मेष राशि
आज किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। अगर आप पुलिस में नौकरी करते हैं तो अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। सुबह- शाम शनि का बीज मंत्र पढ़ें व बंदरों को केला या गुड़ चना खिलाएं।
वृष राशि
आज अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे व किसी रिश्तेदार के घर भी जा सकते हैं। लंबी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे हैं। किसी महिला मित्र से मिलकर सुखद अनुभव होगा। पारिवारिक व व्यावहारिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। पत्नी के साथ संबंध ठीक रखें अन्यथा कष्ट होगा। सुबह आटा चावल या चीनी कुछ दान करें, बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।
मिथुन राशि
व्यावसायिक कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे। रचनात्मक कला को आप प्रस्तुत करेंगे। आज आप अंतर्मुखी हो सकते हैं अतः अपनी भावनाओं को व्यक्त अवश्य करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर खुशी मिलेगी। सुबह के समय किसी गाय को हरा चारा दिन व शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
आज मन व्यथित रहेगा व उदासी भी रहेगी। सांसारिक मोह माया में न आएं। आध्यात्मिकता का सहारा लें। किसी मित्र या रिश्तेदार से कोई शोक समाचार मिल सकता है। मन को संभाल कर रखें अन्यथा उदासीन भाव बन सकते हैं। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें। कुत्ते को भोजन कराएं। साथ ही किसी घायल कुत्ते का उपचार करें।
सिंह राशि
आज पिता से अनबन हो सकती है अतः पिता का सम्मान करें। कार्य स्थल पर बिना वजह किसी अधिकारी से ना उलझे। किसी सहकर्मी से सहायता लेंगे तो अच्छा रहेगा। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ डालकर के खिलाएं।
कन्या राशि
व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट से अच्छी खबर आने की आज उम्मीद है। घर परिवार में माहौल सुखद रहेगा। लंबी दूरी की यात्राओं के योग हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं या घायल गाय का उपचार करें। अच्छा दिन बीतेगा।
तुला राशि
पत्नी के साथ संबंध सुखद रहेंगे। बच्चों की पसंद के काम करें तो बच्चे बहुत खुश होंगे। सुबह जब ऑफिस के लिए निकलें तो माता-पिता के चरण स्पर्श करें। सुबह कुत्ते को रोटी खिला दें या दूध पिला दें।
वृश्चिक राशि
निजी व पेशेवर जीवन में तरक्की के मार्ग पर तेजी से कदम बढ़ाएंगे। उत्साह बढ़ा चढ़ा रहेगा। सत्यता के विचार रखने में आप निष्ठुर हो सकते हैं अतः भावनाओं पर संयम रखें। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें। हनुमान चालीसा पढ़ें तथा बंदरों को गुड़ चने या केला खिलाएं।
धनु राशि
शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों को आज सफलता नहीं मिलेगी तो निराश नहीं होना है बल्कि मेहनत करते रहना है। रिसर्च कार्यों में अभी ज्यादा मेहनत ना करें अन्यथा परिणाम आशा के अनुरूप नहीं मिलेंगे। आज एकांत में जीवन बिताएंगे तो सुखद रहेगा। सुबह हल्दी का तिलक लगाकर घर से निकलें। गाय को रोटी दें।
मकर राशि
जमीन खरीदने के लिए बहुत उत्तम दिन है। सीमेंट या लोहे से जुड़े लोगों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। जीवन सुखद रहेगा। दोस्त या रिश्तेदार के यहां मिलने के लिए जा सकते हैं। समय बहुत अच्छा कटेगा। सुबह कुत्तों को भोजन कराएं। शनि मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। माता-पिता के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलकर आज किसी गुरु से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कल्याण के लिए कार्य करेंगे तो अच्छा रहेगा। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्तों को खाना खिलाएं।
मीन राशि
किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। आज वाहन चलाने से बचें। मानसिक व भावनात्मक संतुलन बनाकर रखें व आध्यात्मिक शक्ति का सहारा लें। दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य स्थल पर चलें। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी खिलाएं तथा घायल गाय को उपचार कराएं तो दिन अच्छा रहेगा।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
21 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines