Aaj Ka Rashifal 3 February 2024: ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियां हैं जो अपने आप में खास हैं। आज यानी 3 फरवरी 2024 को आपका दिन कैसा रहने वाला है? 12 राशियों के लिए आज का दिन क्या-क्या खास ला सकता है। इसके बार में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने जानकारी दी है। मिथुन राशि और वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन मंगल रहने वाला है, आइए आपको सभी 12 राशियों का राशिफल और उपाय बताते हैं।
मेष राशि
सेना या में पुलिस में काम करने वाले लोगों को आज धैर्य पूर्वक अपना कार्य करना होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा सकते हैं। इसके अलावा घायल कुत्ते का उपचार करवाना भी शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। अगर आप चांदी का व्यापार करते हैं या खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन शुभ है। घर गृहस्थी के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
व्यावसायिक कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। अगर आप किसी पेशेवर कंपनी में काम करते हैं तो आज अपने अधिकारियों से लाभ होने की उम्मीद है। मित्रों से मिलकर आज आपको बहुत सुखद एहसास होगा। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं और किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
नकारात्मक विचारों से बचें अन्यथा आपकी ऊर्जा का हनन होगा। आज अनजाने ड़र से पीड़ित रहेंगे। घर परिवार में समझदारी से काम लें भावनात्मक रूप से आपको धोखा मिल सकता है। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
आपकी दृढ़ता व आत्मविश्वास आज आपके लिए बहुत ही काम आएगा। अति उत्साह में कोई ऐसा कदम न उठाएं जिसका आपको पछतावा हो। बिना वजह किसी व्यक्ति की गवाही न दें। अगर आप जमीन खरीदना चाहते हैं तो आज उसको ना करें। कुत्तों को भोजन कारण वो बंदरों को केला अथवा गुड़ चने दे सकते हैं।
कन्या राशि
आज आप अपने व्यावसायिक कार्यों में बहुत ही व्यस्त रहेंगे। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर आपको धन का लाभ अवश्य होगा। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। सुबह गाय को हर तेरा खिलाएं वो कुत्ते को रोटी दें।.
तुला राशि
घरेलू व व्यावसायिक संबंधों में सामंजस्य बना करके रखेंगे। कुशलता पूर्वक आज अपने सभी कार्यों को करेंगे। पुराने तरीके से किए गए कार्यों में बदलाव के लिए आज अच्छा समय है। आपकी रचनात्मकता प्रकृति आपको आती लाभ देगी। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।।
वृश्चिक राशि
समझदारी से कार्य करेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। निजी व व्यावसायिक कार्यों में जितनी समझदारी से काम करेंगे उतनी ही सफलता मिलेगी। गुस्से में भावनाओं पर नियंत्रण रखें और अपने काम में ध्यान दें। सुबह बंदरों को केले हुए गुड़ चना खिलाई तो दिन अच्छा रहेगा और हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।
धनु राशि
शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को ध्यान रखना होगा। बिना वजह आज अपने किसी सहकर्मी से ना उलझे। घर परिवार में लोगों से प्रेम से पेश आए। सुबह माता-पिता के आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर जाएं। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार करें।।
मकर राशि
खानपान का संतुलन बनाकर रखेंगे और आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंगे। हो सकता है कि आप दूसरे लोगों को भी खानपान में स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दें। न्यायिक प्रक्रियाओं के लिए आज का दिन शुभ है। घर परिवार में माहौल सुखद रहेगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दीया जलाएं।
कुंभ राशि
जमीन की खरीद फरोख्त के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप लंबी यात्राओं पर जाना चाहते हैं तो अवश्य जाएं। घर में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शाम के समय शनि मंदिर जाकर तेल का दिया जलाएं।
मीन राशि
जो लोग कंपनी में या आईटी सेक्टर में काम करते हैं उन्हें ध्यान रखना होगा कि वो सुबह किसी घायल गोवंश का उपचार करवाएं, साथ ही गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिलाएं। सुबह किसी कुत्ते को रोटी खिलाना भी अच्छा रहेगा।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
10 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines