हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 29 मार्च? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 29 March 2025: आज यानी 29 मार्च को रात 11 बजे में मीन राशि में शनि गोचर करेंगे। इससे पहले 12 राशि के लिए दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
29 मार्च का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 March 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के बारे में बताया जाता है। दैनिक राशिफल के माध्यम से 12 राशियां पूरे दिन के बारे में जान सकती हैं कि उनकी राशि के अनुसार पूरा दिन कैसा रहेगा? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार 29 मार्च को रात के समय कुछ राशि परिवर्तन करेंगे। सभी राशियों पर अलग अलग प्शिप्रभाव पड़ सकता है। आइए 29 मार्च का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में परिश्रम रहेगा। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से मिलने पर घर में खुशी आएगी। किसी मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी बनेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। धार्मिक कार्यों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अफसर का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

किसी तरह का आर्थिक जोखिम न उठाएं। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

पिटाया धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिला दें।

कन्या राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास प्राप्त होगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें।

विज्ञापन

तुला राशि

कुछ नया कार्य प्रारंभ होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें।

वृश्चिक राशि

कुछ नया कार्य प्रारंभ होगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन ना रहे। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

छोटी-छोटी बातों पर विवाद ना करें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

मकर राशि

निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: 29 मार्च की रात से 3 राशियों की बदल जाएगी जिंदगी! मीन राशि में शनि गोचर

कुंभ राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद होगी। घायल कुत्तों का उपचार करा दें और शनिदेव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

विज्ञापन

मीन राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। मन किसी अज्ञात भय से ग्रसित रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। गोवंश की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola