Aaj Ka Rashifal 28 September 2026: आज 28 सितंबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज द्वितीया तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. इसके आडल योग और विडाल योग प्रभावी रहने वाला है. आज सोमवार के दिन ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? आप इसके बारे में जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 28 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आपके मकान या दुकान के निर्माण में आपके भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा. आज आपके व्यापार में विस्तार के अवसर बन रहे है. कारोबार में आपको परिश्रम का पूरा फल मिलेगा. नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा.
वृषभ राशि
आप नकारात्मक ज्यादा सोचते है. दूसरों के बारे में गलत धारणा आपके संबंधों को कमजोर कर सकती है. कार्य क्षेत्र का विकास एवं विस्तार होने के योग बन रहे है. आज आप व्यर्थ के विवादों से दूर रहें.
मिथुन राशि
आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आज अपने कार्यस्थल पर जल्दबाजी में काम न करें. परिवार के विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा. व्यावसायिक क्षेत्र में आज सफलता मिलेगी. आपको संतान सुख भी आज संभव है.
कर्क राशि
अधिकारी वर्ग आज सम्मान प्राप्त करेंगे. अपने परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा. आज आपको व्यापारिक लाभ संभव है. संतान की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अपनी जीवनशैली को नियंत्रित रखें.
सिंह राशि
कारोबार में आ रहे उतार चढ़ाव से आपकी चिंता बढ़ेगी. आपको रचनात्मक कार्य करने को मिलेगा. व्यापारिक कार्यों से कीर्ति वृद्धि होगी. कानूनी विवादों से दूर रहें. संतान की आजीविका संबंधी समस्या का समाधान होगा.
कन्या राशि
अपनी ज़िद के कारण खुद को परिवार से दूर कर लेंगे इसलिए समय पर संभल जाएं. दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं. जायदाद संबंधी समस्या सुलझाने में समय बीतेगा. पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
तुला राशि
आज आपके निजी जीवन में सोच के परे काम होगा. भूमि संबंधी समस्या का निपटारा होगा. निर्माणकार्य के अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने के योग हैं. व्यापार में नए अनुबंध होने वाले है.
वृश्चिक राशि
अपने अधिकारों का गलत उपयोग करने से बचें. आज राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी. व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान कर लेंगे. आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी. खान पियन में संयम रखें.
धनु राशि
कई दिनों से रुके कार्यों में गती आएगी. विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है. हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है. मकान संबन्धित समस्या का समाधान होगा.अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायक है.
मकर राशि
आज व्यापार, नौकरी में आपका महत्व एवं प्रभाव बढ़ सकता है. कार्यस्थल पर किए प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी. नए व्यवसायिक संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे. किसी के प्रति आकर्षित होंगे. आज करने वाली यात्रा को टालना उचित रहेगा.
कुंभ राशि
अपनी सूझबूझ से काम पूरे करेंगे. शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी. प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग मिलेगा. आलस्य त्याग कर अपना कार्य समय पर करें. संतान के विवाह संबंधी समस्या का हल होगा.
मीन राशि
संतान के गतिविधियों पर नजर रखें. लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी. जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट संभव है. परोपकारी स्वभाव के कारण दूसरों की मदद से संतोष मिलेगा पर लोग आप के काम से नाखुश रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines