हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा मेहनत का फल, यहां पढ़ें 25 जुलाई 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 25 जुलाई 2026 दिन शनिवार को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. देवशयनी एकादशी पर ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 25 जुलाई 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 25 July 2026: आज 25 जुलाई 2026 शनिवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. आज देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. यह दिन विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास होता है. आज भद्रा और राहुकाल रहने वाला है. देवशयनी एकादशी पर सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा. इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 25 जुलाई 2026, दिन शनिवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि 

अपने करियर के प्रति आपको महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे यद्यपि आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग भी हैं. अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से करें. विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है.

विज्ञापन

वृषभ राशि 

आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप क्यों दुसरों के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा अतैव बिना मांगे अपनी राय न दें. पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि 

आपकी धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी. आज समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें, आप के आलसी रवैये से आपका ही नुकसान हो सकता है. कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि 

आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा. आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे. कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे. भाई बहनों से स्नेह मिलेगा. विधुत उपकरण खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

सिंह राशि 

आज पूंजी निवेश से आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा. आज नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है. वाहन पर धन अधिक खर्च होगा. जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जाएंगे. भूमि लाभ संभव है. पढ़ाई लिखाई में आपकी रूचि बढ़ेगी.

विज्ञापन

कन्या राशि 

आपको कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा. आज कार्य की अधिकता से दिमाग में तनाव रहेगा. कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे. मन की बात कहने का समय नहीं है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Samudrik Shastra: पैर के अंगूठे की बनावट से खुलेंगे लव लाइफ से जुड़े राज, सामुद्रिक शास्त्र से जानिए महत्वपूर्ण संकेत

तुला राशि 

विज्ञापन

आज आप वित्तीय मामलों में दुसरों पर भरोसा न करें क्योंकि भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी. किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें. नौकरी में तरक्की के आसार है. ऑफिस में खुशनुमा माहौल रहेगा.

वृश्चिक राशि 

अपनी व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें. आप मन के साफ़ हैं पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं. शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें. किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें. आज होने वाली यात्रा को टालना ही उचित रहेगा.

धनु राशि 

वही होता है, जो भगवान को मंजूर होता है इसलिए व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं. आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है. आप अपनी कला से लोगों को प्रभावित करेंगे. बच्चों का दिमाग खेलकूद में अधिक लगेगा.

मकर राशि 

लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं. आज संतान सुख संभव है, विदेश जाने के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे. किसी की देखा- देखी में अपना नुकसान हो सकता हे. किस बात को लेकर पिता से अनबन हो सकती है.

कुंभ राशि 

अपने व्यवहार और आचरण को बदलें. सब आप के ही हो जाएंगे. अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है. जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा ही आप के साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें लाभ होगा. काम में आपका मन कम लगेगा.

मीन राशि 

आज आप परिवार के खिलाफ जा सकते हैं. आपको जल्दबाजी में कुछ फैसले लेनें पड़ेंगे. संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें. नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है. पैर में चोट लग सकती है. बेवजह गुस्सा आपको नुकसान में डाल सकती है.

ये भी पढ़ें – Garuda Purana: मृत्यु के बाद घर में क्यों नहीं जलाया जाता चूल्हा? जानिए गरुड़ पुराण की परंपरा से जुड़े नियम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola