Aaj Ka Rashifal 24 October 2026: आज 24 अक्टूबर 2026 शनिवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, आडल योग और विडाल योग प्रभावी रहेगा. आज उत्तर भाद्रपद और रेवती नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही तैतिल, गर और वणिज करण रहेगा. व्याघात और हर्षण योग रहेगा. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 24 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आज आप समय रहते जरूरी काम निपटा लें. अपने मित्रों का सहयोग करना होगा. पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. संतान के कार्यों से आप नाराज रहेंगे. आकस्मिक यात्रा भी हो सकती है.
वृषभ राशि
आज आप अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे. अधिकारी वर्ग से अनावश्यक का विवाद हो सकता है. धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे. मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा. कार्य विस्तार के भी योग है.
मिथुन राशि
आपके कारोबार को नई सफलता मिलेगी. पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी. प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे. पदोन्नती के योग है. पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें.
कर्क राशि
किसी पर भी अंधविश्वास न करें, आप के साथ धोखा हो सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे. आपके धनकोष में वृद्धि होगी. पिता के साथ वाद विवाद संभव है. शांति से समय व्यतीत करें. मनोरंजक यात्रा होगी.
सिंह राशि
आज आपकी आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे. संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी. विवाह चर्चा सफल होगी. वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बिमारी में पैसा लगेगा. भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे. वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं.
ये भी पढ़ें – Guru Gochar 2026: गुरु गोचर से इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, 31 अक्टूबर से बनेंगे धनलाभ के योग
कन्या राशि
सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे. कारोबार में नई योजना लागू होगी. आज शेयर मार्केट में निवेश से बचें. कर्मचारियों द्वारा कार्यक्षेत्र में नुकसान संभव है. जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है. दिमाग को संतुलित रख कर सारे कार्य करें.
तुला राशि
करियर में उन्नति प्रद के प्रस्ताव मिलेंगे. भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझ सकते है. मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा. किसी विशेषजन से मुलाकात लाभदायक रहेगी. वाहन क्रय करने का मन होगा.
वृश्चिक राशि
कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें फिर निर्णय करें. संतो का सानिध्य प्राप्त होगा. परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे. नौकरी में तबादला आपके लिए लाभकारी साबित होगा.
धनु राशि
आपके यश कीर्ति में आज वृद्धि होगी. शत्रु सक्रिय होंगे इसलिए उनसे सतर्क रहें. व्यवसाय में लाभ संभव है. संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते है. बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. खाने में संयम बरते.
मकर राशि
समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है. तनाव से मुक्त होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा. भाई के साथ संबंध अच्छे होंगे. पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे. जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा.
कुंभ राशि
जीवनसाथी से गलत फहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते है. समय रहते काम पूरे करें. पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे. ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है.
मीन राशि
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है. कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. जल्दबाजी से हानि संभव है. अनावश्यक विवाद न करें, परिवारिक में क्लेश हो सकता है. वाहन सुख आज संभव है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines