Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 23 जून 2026 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दशमी तिथि रहेगी. साथ ही रवि योग, वरीयान् योग और परिघ योग आदि का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा आज ज्येष्ठ माह के आठवें और आखिरी बड़े मंगल के साथ महेश नवमी भी है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 23 जून 2026, मंगलवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि:
आज व्यापार में जो कुछ भी नया करें, सोच-समझकर ही करें. उम्मीद है कि पारिवारिक मामले आज अशांत रहेंगे. साथ ही कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा. इसके अलावा आर्थिक तंगी आपको चिंता में डाल सकती है.
वृषभ राशि:
कार्यस्थल पर आज 23 जून 2026 को वृषभ राशि वालों को कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. साथ ही नई साझेदारी आपके लिए लाभदायक रहेगी. इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले विशेष लाभ होने की भी संभावना है.
मिथुन राशि:
हर किसी को अपनी योजना न बताएं. अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर आज प्रयत्न करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. इसके अलावा नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. शाम तक परिवार में भी अच्छा वातावरण रहेगा. हालांकि, भाई के साथ तालमेल कम मिलेगा.
कर्क राशि:
सकारात्मक विचारों के कारण आज 23 जून 2026 को कर्क राशि वालों को प्रगति के अवसर मिलेंगे. साथ ही धन प्राप्ति होने के योग हैं. शाम तक आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा. हालांकि, यात्रा में परेशानी हो सकती है.
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा. मानसिक तनाव बढ़ेगा, जिस दौरान क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. इसके अलावा महत्वपूर्ण कार्य के निर्णयों में सहयोग लेना होगा. आज आपको वाहन से चोट भी लग सकती है, इसलिए सावधान रहें. खासकर, व्यर्थ के विवादों से दूर रहें.
कन्या राशि:
आज राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा. साथ ही दांपत्य सुख मिलेगा. बता दें कि आज होने वाली यात्रा आपके लिए टालनी ही सही रहेगी.
तुला राशि:
समय पर निर्णय लेने से कुछ कार्यों में सफलता मिलना आज तय है. साथ ही व्यावसायिक संबंधों का आपको लाभ मिलेगा. इसके अलावा रुका हुआ धन मिलेगा और आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें- Gayatri Jayanti 2026: 24 या 25 जून, कब है गायत्री जयंती? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
वृश्चिक राशि:
आज समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा. इसके अलावा शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा. साथ ही पराक्रम बढ़ेगा.
धनु राशि:
मेहनत के अनुकूल ही आज आपको सफलता मिलेगी. इसके अलावा आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होना भी संभावना है. बता दें कि विद्यार्थियों का जीवन आज सुखमय रहेगा.
मकर राशि:
संतान से जुड़े मामले आज सहज ही निपटेंगे. साथ ही प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे. इसके अलावा व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी. शाम से पहले आर्थिक मामलों में सुधार होने की भी आज संभावना है.
कुंभ राशि:
आर्थिक लाभ होने से आज रुके कार्यों को गति मिलेगी. साथ ही योजनाएं फलीभूत होंगी. आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी होगी, जो अच्छी रहेगी.
मीन राशि:
आज आपको अपने व्यवहार को नम्र रखना होगा. दूसरे की बातें सुनें, लेकिन कटु वचनों का प्रयोग न करें. उम्मीद है कि आज आपके कानूनी काम पूर्ण होंगे, लेकिन अपनी कार्ययोजना को गुप्त ही रखें. साथ ही आज जल्दबाजी में कोई काम न करें.
ये भी पढ़ें- Finger Length: हाथ की किस उंगली का लंबा-छोटा होना शुभ? सामुद्रिक शास्त्र से खुलेंगे स्वभाव-भाग्य के रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines