हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज गुरुवार के दिन करियर, धन और रिश्तों में किस राशि का दिन रहेगा शानदार, किसे रहना होगा अलर्ट, पढ़ें 23 जुलाई 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज गुरुवार का दिन ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 23 जुलाई 2026 का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 23 July 2026: आज गुरुवार 23 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी हालांकि इस तिथि का समापन सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर हो जाएगा और फिर दशमी तिथि रहेगी, जो पूरे दिन-रात व्याप्त रहेगी, लेकिन उदयातिथि नियम से नवमी तिथि मान्य रहने वाली है. आज सर्वार्ध सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। विशाखा और अनुराधा नक्षत्र रहेगा. शुभ योग और शुक्ल प्रभावी रहेगा. , लेकिन इसके साथ ही आडल और विडाल योग प्रभावी रहने वाला है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 23 जुलाई 2026, दिन गुरुवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

आज कारोबार में भागदौड़ अधिक रहने से थकान संभव है। लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यस्त जीवन में थोडा समय अपनों के लिए भी निकालें। आज आपको किसी के जवाब का इंतजार रहेगा।

वृषभ राशि

आज आप बिना सोचे समझे कुछ न करें। आप अपनी बातों से अपनों को नाराज कर देंगे। पूंजी निवेश आपके लिए लाभदायी रहेगा। व्यापार में वृद्धि संभव है। सतर्कता के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे वह आज संभव है। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में वस्तुएं संभालकर रखें। विद्यार्थी मेहनत अधिक करेंगे लेकिन परिणाम उस हिसाब का नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसी पत्नी चमकाती है परिवार की किस्मत, आचार्य चाणक्य ने बताए 5 अनमोल गुण

विज्ञापन

कर्क राशि

आज पारिवारिक आयोजनों पर आपका धन व्यय होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की आपको अधिक चिंता में डालेगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। आज धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि

आप के द्वारा किए वादों को पूरा करने का समय है। जीवनसाथी के साथ आपकी यात्रा के योग हैं। आज आपका यश और उत्साह बढ़ेगा। रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। राजनीती से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक मेहनत कराने वाला है।

विज्ञापन

कन्या राशि

संतान से शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आज आप जरूरतमंद व्यक्तियों पर परोपकार करेंगे। आपके व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा। रिश्तेदारों से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। रुका हुआ पैसा मिलेगा। पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

तुला राशि

आज अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे। अपनों के द्वारा धोखा मिलने के योग हैं इसलिए सावधान रहें। आज सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। व्यर्थ में किसी पर संदेह नहीं करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में महिला को सफेद कपड़े में देखना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

वृश्चिक राशि

आज आपको कुसंगती से बचकर रहना होगा। व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में आपकी प्रशंसा भी होगी। व्यापार आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी। जीवनसाथी से क्रोध पूर्वक व्यवहार न करें।

विज्ञापन

धनु राशि

व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे। आज आपको परिवार की चिंता बनी रहेगी। वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं। किसी योजना का आपको लाभ मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

मकर राशि

आज भेंट, उपहार मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी। रोजगार में तरक्की के योग हैं। खर्चों में कमी आवश्यक है। दूसरे के भरोसे बैठे रहे तो काम आज भी अधूरे रहेंगे।

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज कम समय में आप कार्य को पूरा करेंगे। अपने महत्व को भूलें नहीं। श्रेष्ठजनों से आपकी मुलाकात होगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लें, लाभ की संभावना है। परिवार की उलझन आज खत्म होगी। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

मीन राशि

आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन अच्छा नहीं है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में आज आप पीछे नहीं हटेंगे। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। आज आप कार्यों को टालने का प्रयास न करें, कार्य को समय पर पूरा करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Hindu Mythology: अप्सरा, सिद्ध से नाग तक, ये हैं हिन्दू पौराणिक कथाओं की 6 अलौकिक जातियां, जानिए इनके रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola