Aaj Ka Rashifal 23 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 23 अप्रैल 2026, वार गुरुवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. साथ ही पुनर्वसु नक्षत्र, सुकर्मा योग और दिशाशूल दक्षिण रहेगी, जबकि राहुकाल दोपहर में 1:30 बजे से 3 बजे तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 23 अप्रैल 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि:
कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे. उम्मीद है कि प्रतिस्पर्धा में आपको सफलता मिलेगी. साथ ही यश बढ़ेगा. हालांकि, कुछ लोग प्रेम प्रसंग में उलझ रहेंगे.
वृषभ राशि:
परिवार के रीती-रिवाजों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा. साथ ही व्यापारीक समस्याओं का समाधान होना संभव है. उम्मीद है कि लंबे समय से रुका धन आज आपको मिलेगा.
मिथुन राशि:
दोस्तों के साथ समय का दुरुपयोग न करें. शाम से पहले किसी कार्य से विशेष लाभ होने की संभावना है. इसके अलावा परिजनों से अनुकूल समाचार सुनने को मिलेंगे.
कर्क राशि:
आज हर काम मन लगाकर करें. शाम से पहले रिश्तेदारों से अनावश्यक का विवाद होना संभव है. आज व्यावसायिक कार्यों में अनुकूलता बनी रहेगी, लेकिन व्यापारिक कार्य योजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा.
सिंह राशि:
साझेदारी में ली गई भूमि के कारण परेशान रहेंगे. इसके अलावा आर्थिक चिंता के कारण सिंह राशि वालों के मन में असंतोष रहेगा. कुछ लोगों का विदेश जाने का मन बनेगा, जो सपना बहुत जल्द पूरा होगा.
कन्या राशि:
आज व्यापार में आर्थिक मामलों पर ध्यान दें. उम्मीद है कि सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति करने के अवसर मिलेंगे. इसके अलावा आज 23 अप्रैल 2026 को धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. शाम से पहले आज आपको वाहन सुख मिलना भी संभव है.
तुला राशि:
आपसी विवाद होने के कारण मन उदास रहेगा. कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवादों से आज जितना दूर रहेंगे, उतना अच्छा रहेगा. बता दें कि परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा. इसके अलावा आर्थिक लाभ होना संभव है.
ये भी पढ़ें- Kedarnath Baba Ki Aarti: घर बैठे भी प्राप्त कर सकते हैं केदार बाबा की विशेष कृपा, पूजा के दौरान पढ़ें ये आरती
वृश्चिक राशि:
व्यापार में नई योजनाएं फलीभूत होंगी. साथ ही कर्ज की पूर्णता होगी. आज आप दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें, अन्यथा विवाद हो सकता है.
धनु राशि:
कार्यस्थल पर बिना मांगे किसी को भी सलाह न दें. कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी सिद्ध होंगे. आज आप वैवाहिक मामले से जुड़े निर्णय लेने में विलंब न करें, अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti: होने वाला है इन 4 राशियों का अच्छा समय शुरू, मंगल-यम बनाएंगे नवपंचम दृष्टि
मकर राशि:
शाम तक परिवार में सोहार्द का वातावरण बना रहेगा. यदि आप अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करेंगे तो सफलता मिलेगी.
कुंभ राशि:
पारिवारिक शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा. इसके अलावा कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. साथ ही लाभ होने के योग बन रहे हैं.
मीन राशि:
निजी संबंधों से जुड़ा आज कोई फैसला लेना पड़ सकता है. कई दिनों से चले आ रहे विवाद आज 23 अप्रैल 2026 को बड़ा रूप ले सकते हैं. इसके अलावा धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी. बता दें कि शाम तक आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
16 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines